फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War President Zelensky brilliant operation on enemy territory only military target Updates

Russia-Ukraine War: 'दुश्मन देश में शानदार ऑपरेशन, केवल सैन्य लक्ष्य निशाना'; हमले के बाद जेलेंस्की का बयान

Mon, 02 Jun 2025 04:03 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Jun 2025 04:03 AM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War President Zelensky brilliant operation on enemy territory only military target Updates
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई
रूस के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज एक शानदार अभियान चलाया गया — दुश्मन की ज़मीन पर, केवल सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। विशेष रूप से उन उपकरणों को निशाना बनाया गया जिनका इस्तेमाल कर यूक्रेन पर हमला किया गया। बकौल जेलेंस्की, रूस को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने यूक्रेन की कार्रवाई पूरी तरह से उचित और न्यायसंगत बताया।
विज्ञापन


यूक्रेन ने रूस को तर्कसंगत-यथार्थवादी प्रस्ताव भेजा
जेलेंस्की ने लिखा, 'हम अभी भी पूर्ण और बिना शर्त संघर्षविराम (सीजफायर) का प्रस्ताव दे रहे हैं। ऐसे सभी तार्किक और सम्मानजनक कदमों की पेशकश भी कर रहे हैं। इससे एक स्थायी और विश्वसनीय शांति की ओर बढ़ा जा सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, रूस को हमने जो प्रस्ताव भेजा है वह तर्कसंगत और यथार्थवादी है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Drone Attack: यूक्रेन ने रूस में घुसकर तबाह किए 40 से ज्यादा सैन्य विमान; डेढ़ साल से हो रही थी हमले की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की का दावा- रूस का दस्तावेज़ हमारे, तुर्की या अमेरिकी पक्ष के पास नहीं
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, रूस के लोगों ने अपना ज्ञापन (memorandum) किसी के साथ साझा नहीं किया है। उनके प्रस्ताव का दस्तावेज़ हमारे, तुर्की या अमेरिकी पक्ष के पास भी नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का दस्तावेज नहीं होने के बावजूद, वह शांति की दिशा में बढ़ने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें- Ukraine: तीन वर्षों में रूस का सबसे बड़ा हमला, 472 ड्रोन दागे; मिसाइल अटैक में 12 यूक्रेनी सैनिकों की मौत

अमेरिका ने भी दिया बयान, स्थायी शांति पर जोर
पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज रूस के विदेश मंत्री लावरोव से बात की। बातचीत रूस के अनुरोध पर हुई। रुबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की यह बात दोहराई जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्थायी शांति हासिल करने के मकसद से रूस और यूक्रेन के बीच प्रत्यक्ष वार्ता जारी रखने की वकालत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed