फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala

Top Headlines: आज YUGM का शुभारंभ करेंगे PM मोदी; भीषण गर्मी की चपेट में देश; पहलगाम में 600+ ठिकानों पर तलाशी

Tue, 29 Apr 2025 06:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 06:22 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नवाचार तंत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित युग्म (YUGM) सम्मेलन का मंगलवार को शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में होने वाला युग्म सम्मेलन अपनी तरह का पहला महत्वपूर्ण नीतिगत सम्मेलन है। इसमें सरकार, शैक्षणिक क्षेत्र, उद्योग जगत और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित दिग्गज शामिल होंगे। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। लेकिन, एक नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलेगा और 1 मई से इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो प्रचंड गर्मी और लू से कुछ राहत दिलाएगा। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर में 36 और डोडा व किश्तवाड़ में आतंकवादियों और उसके मददगारों के दर्जनों ठिकानों पर छापे मारे और तलाशी ली। पहलगाम हमले के बाद छह दिनों के भीतर सुरक्षा बलों ने आतंकियों और ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के 600 से अधिक ठिकानों की तलाशी ली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

Startup In India: पीएम मोदी आज करेंगे युग्म की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में नवाचार तंत्र में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित युग्म (YUGM) सम्मेलन का मंगलवार को शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में होने वाला युग्म सम्मेलन अपनी तरह का पहला महत्वपूर्ण नीतिगत सम्मेलन है। इसमें सरकार, शैक्षणिक क्षेत्र, उद्योग जगत और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित दिग्गज शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
बढ़ते तापमान और गर्मी से चिंता (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

Weather: उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू, दो दिन बाद राहत की आस
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। लेकिन, एक नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलेगा और 1 मई से इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो प्रचंड गर्मी और लू से कुछ राहत दिलाएगा। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर पहले से ही मौसम खराब है और इसके अभी खराब ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी, बिजली भी गिर सकती है और कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
श्रीनगर में घरों की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

Pahalgam Attack: 600 से अधिक ठिकानों की तलाशी, डोडा-श्रीनगर और किश्तवाड़ में एक साथ छापे
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने सोमवार को श्रीनगर में 36 और डोडा व किश्तवाड़ में आतंकवादियों और उसके मददगारों के दर्जनों ठिकानों पर छापे मारे और तलाशी ली। पहलगाम हमले के बाद छह दिनों के भीतर सुरक्षा बलों ने आतंकियों और ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के 600 से अधिक ठिकानों की तलाशी ली है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
यशस्वी-वैभव - फोटो : IPL/BCCI

RR vs GT: वैभव की रॉयल पारी, राजस्थान ने टी20 में सबसे तेजी से चेज किया 200+ रन का लक्ष्य
वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया। सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 47वें मैच में गुजरात ने शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 15.5 में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए और  25 गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा है। राजस्थान ने इस मुकाबले को जीतने के साथ-साथ बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टीम ने टी20 में सबसे तेजी से हासिल किया 200+ का लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
एयर मार्शल एन तिवारी, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा - फोटो : एएनआई

IAF: वायुसेना के नए उप प्रमुख बनेंगे तिवारी, तीनों सेनाओं को मिलेगा CISC
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख का पद संभालेंगे। वह एक मई को मौजूदा एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे। धारकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। वह बल में 40 से अधिक वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। एयर मार्शल तिवारी वर्तमान में गांधीनगर में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाल रहे हैं। उनके स्थान पर वर्तमान प्रशिक्षण कमान प्रमुख आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर - फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर

Pahalgam: अमेरिकी अखबार का दावा- सेना प्रमुख मुनीर ने कराया पहलगाम हमला
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने विशेषज्ञों और राजनयिकों के हवाले से यह दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इस अखबार का दावा है कि भारत पाकिस्तान पर जवाबी हमला करने के लिए आधार तैयार कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
विधानसभा सत्र के दौरान पहलगाम में मारे गए लोगों को मौन व्रत रखकर श्रद्धांजलि दी गई - फोटो : संवाद

J&K विधानसभा से एकजुटता का संदेश: दहशतगर्दी के लिए जगह नहीं... 
जम्मू-कश्मीर ने विधानसभा के विशेष सत्र में आतंकवाद के खिलाफ ध्वनिमत से पहली बार प्रस्ताव पारित कर पूरी दुनिया को दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं होने का संदेश दिया। पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार की ओर से लिए गए कूटनीतिक फैसलों का समर्थन किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
अधिकतर पाकिस्तानियों का पता है अस्पताल - फोटो : Freepik

राजधानी में 5200 पाकिस्तानी: दिल्ली में अधिकतर पाकिस्तानियों का पता 'अस्पताल', इलाज कराने आए थे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए ज्यादातर पाकिस्तानियों का पता दिल्ली के अस्पताल हैं। ये यहां इलाज कराने आए थे और उसके बाद गायब हो गए हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो और फॉरेन रिजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) ने दिल्ली पुलिस को पाकिस्तानियों की जो सूची दी है, उसमें दिल्ली आए पाकिस्तानियों का पता यहां के अस्पताल हैं। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के पते पर करीब 55 से 60 पाकिस्तानी हाल ही में दिल्ली आए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये पाकिस्तानी न तो अस्पताल में भर्ती हैं और न ही इनका कुछ पता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिका में तूफान के बाद बवंडर की आशंका (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

US Tornado: कई अमेरिकी शहरों में वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ तूफान का कहर
अमेरिका के ऊपरी मध्यपश्चिम में सोमवार को तूफान, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ ही बवंडर आने की संभावना जताई गई है। इन शहरों में मिनेसोटा, आयोवा और विस्कॉन्सिन के साथ ही मिनियापोलिस और उसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा के पूर्वानुमान के अनुसार, दो बार तूफान आ सकता है। एक दोपहर में और दूसरा शाम को। ओक्लाहोमा के नॉर्मन में स्टार्म प्रेडिक्शन सेंटर के पूर्वानुमानकर्ताओं के अनुसार, शाम वाला तूफान ज्यादा खतरनाक हो सकता है, जिसमें तेज बवंडर, भारी ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : PTI

BJP President Election: पहलगाम हमले के कारण भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव टाला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में तनावपूर्ण हालात हैं। पहलगाम की बायसरन घाटी में हुई बर्बर आतंकी वारदात के बाद बने हालात के कारण भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए टालने फैसला लिया है। फैसले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भी सहमति है। ऐसे में जेपी नड्डा फिलहाल भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI

Order Spoofing: सेबी ने 4 निदेशकों पर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई
ऑर्डर स्पूफिंग हेराफेरी में शामिल होने के कारण बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी पटेल वेल्थ एडवाइजर्स (पीबीडब्य्यूएए) और इसके 4 निदेशकों पर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगा दी। इनमें देनिश महेशभाई पटेल, मितुल उमेदलाल वोरा, कौशल वसंतराय पटेल और मिनीश महेशभाई पटेल शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत अहम मोड़ पर (दोनों देशों के झंडे) - फोटो : फ्रीपिक

Nuclear Talks: ईरान लाया पहले यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव
अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित परमाणु वार्ता एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने कहा कि 2015 के परमाणु समझौते पर यदि अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू होती है तो वह इस समझौते के यूरोपीय पक्षों से शुक्रवार को रोम में मुलाकात करना चाहेगा। सोमवार को ईरान के चार राजनयिकों ने यह भी कहा कि इस विचार पर यूरोपीय देशों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटनाक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि ईरान ने अमेरिका से पहले यूरोपीय देशों से बात करने पर जोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 April 2025 Updates On Amar Ujala
अभिनेता जीन हैकमैन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

Gene Hackman: जीन हैकमैन की अटॉप्सी रिपोर्ट आई सामने
इस साल फरवरी माह में हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन के निधन की खबर मिली। 95 साल की उम्र में जीन हैकमैन ने दुनिया को अलविदा कहा। हाल ही में इस एक्टर की अटॉप्सी रिपोर्ट सामने आई है। इसके जरिए जीन हैकमैन की मौत का असल कारण पता चला है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed