Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhath Mahaparv waterless fast concludes arghya to rising Sun Bihar deo temple delhi and world chhath photos

छठ महापर्व: उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा, अनुष्ठान के बाद अब प्रसाद

Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
सार

उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ नमन करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। आज श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत और अनुष्ठान पूरा किया। दिल्ली में यमुना नदी में विशेष इंतजाम किए गए। भारत के बाहर भी आस्था का चरम और पवित्रता की पराकाष्ठा देखी गई।

विज्ञापन
Chhath Mahaparv waterless fast concludes arghya to rising Sun Bihar deo temple delhi and world chhath photos
छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं ने दिए अर्घ्य (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले श्रद्धालु आज उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद अपना अनुष्ठान पूरा किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी समेत तमाम जलाशयों में स्वच्छता के साथ-साथ सभी जरूरी बंदोबस्त किए गए। खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी इस चार दिवसीय महापर्व में शामिल हुईं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार की राजधानी पटना में व्रत किया। आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सभी व्रतियों ने अपना निर्जला व्रत समाप्त किया। छठ के लिए बनाए गए घाटों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया।

विज्ञापन

लोकआस्था का महापर्व, विदेश में भी उत्साह

बिहार की संस्कृति से खास तौर पर जुड़े सूर्य उपासना का चार विशेष अनुष्ठान और महापर्व छठ अब विदेश में भी पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है। विदेश से आई तस्वीरों में भी भारतवंशियों के साथ-साथ सूर्य की उपासना करने वाले श्रद्धालुओं को छठ मनाते देखा गया।

विज्ञापन


इससे पहले इस महापर्व के तीसरे दिन दिल्ली के तमाम जलाशयों में श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed