फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF to get new Vice Chief, tri-services to get new CISC, Army getting new Northern Army commander

IAF: वायुसेना के नए उप प्रमुख बनेंगे तिवारी, तीनों सेनाओं को मिलेगा CISC; शर्मा संभालेंगे सेना की उत्तरी कमान

Mon, 28 Apr 2025 11:27 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 11:27 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना, सेना और तीनों सेनाओं के महत्वपूर्ण पदों पर एक मई से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वायुसेना को जहां नया उप प्रमुख मिलेगा। वहीं, तीनों सेनाओं को नया सीआईएससी मिलेगा। इसके अलावा, सेना की उत्तरी कमान की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा संभालेंगे। 30 अप्रैल को वर्तमान अधिकारी सेवानिवृत हो रहे हैं। 

विज्ञापन
IAF to get new Vice Chief, tri-services to get new CISC, Army getting new Northern Army commander
एयर मार्शल एन तिवारी, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित और लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख का पद संभालेंगे। वह एक मई को मौजूदा एयर मार्शल एसपी धारकर की जगह लेंगे। धारकर 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। वह बल में 40 से अधिक वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। एयर मार्शल तिवारी वर्तमान में गांधीनगर में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान की कमान संभाल रहे हैं। उनके स्थान पर वर्तमान प्रशिक्षण कमान प्रमुख आएंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा, तीनों सेनाओं के एकीकृत रक्षा स्टाफ को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के अध्यक्ष के रूप में एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कार्यभार संभालेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू के स्थान पर नए सीआईएससी के रूप में पद संभालेंगे। मैथ्यू 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। बता दें कि सीआईएससी तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के लिए जिम्मेदार है। साथ ही तीनों सेनाओं के मामलों के प्रबंधन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: 'कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग...', हाई कोर्ट ने इन्फोसिस के सह-संस्थापक क्रिस के खिलाफ FIR खारिज की
विज्ञापन
विज्ञापन


मिराज 2000 लड़ाकू विमान के पायलट हैं दीक्षित
एयर मार्शल दीक्षित मिराज 2000 लड़ाकू विमान के पायलट हैं। वह वर्तमान में प्रयागराज में तैनात हैं और सेंट्रल एयर कमांड का नेतृत्व कर रहे हैं। वह 1 मई को अपना नया पदभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: 'जिपलाइन से कूदा, परिवार को लेकर भागा', आतंकी हमले के चश्मदीद ने ऐसे बचाई अपनी जान

सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख बनेंगे लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा
इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सेक्टरों में चीन और पाकिस्तान सीमा पर संचालन के लिए जिम्मेदार भारतीय सेना की उत्तरी कमान को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के रूप में नया प्रमुख मिलेगा। शर्मा वर्तमान में सेना मुख्यालय में उप सेना प्रमुख (रणनीति) हैं। इसके अलावा उन्होंने सैन्य संचालन महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। शर्मा वर्तमान लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचेंद्र कुमार की जगह लेंगे। कुमार भी 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ श्रीनगर की यात्रा की थी।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed