Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone threat in Bay of Bengal Rain alert issued from Tamil Nadu to Odisha fishermen advised not venture sea

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा: तमिलनाडु से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Mon, 16 Nov 2026 09:12 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 16 Nov 2026 09:12 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सोमवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। जिसे ध्यान में रखकर आईएमडी ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। समुद्र में खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Cyclone threat in Bay of Bengal Rain alert issued from Tamil Nadu to Odisha fishermen advised not venture sea
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन सोमवार शाम तक दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती हिस्सों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। आईएमडी  ने मंगलवार शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान जताया है। इसके और अधिक तीव्र होने तथा अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट की तरफ जाने की संभावना है।

विज्ञापन

तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 20 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 18 और 19 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे तमिलनाडु के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 19 और 20 नवंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर से अधिक) हो सकती है।

विज्ञापन

ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी:
आईएमडी के अनुसार, ओडिशा में 18 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, 19 से 21 नवंबर के बीच ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने और निचले इलाकों में जलभराव होने की आशंका है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत!: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल? जानें AQI

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
मौसम विभाग ने 20 नवंबर तक अंडमान सागर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास, बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटों पर समुद्र की स्थिति काफी खराब रहने की आशंका जताई है। मछुआरों को 17 नवंबर तक अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास के क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, 17 नवंबर तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, 16 से 19 नवंबर तक दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, 16 से 20 नवंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी और 19 व 20 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में भी समुद्र में जाने से बचने को कहा गया है। तेज हवाओं के कारण थूथुकुडी मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक ने भी मछुआरों को अगली सूचना तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मछुआरे लगातार चौथे दिन तट पर रुके हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अन्य तटीय राज्यों में चक्रवात 'अर्नब' और 'मुरसु' आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed