फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nuclear Talks Iran proposal talk with European countries first eyes on new round of dialogue with US

Nuclear Talks: ईरान लाया पहले यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव, शनिवार से US के साथ नये दौर की वार्ता...

Tue, 29 Apr 2025 03:45 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 29 Apr 2025 03:45 AM IST
सार

2015 के परमाणु समझौते के अलग-अलग पहलुओं पर अमेरिका के साथ बैठक से ईरान यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव लाया है। ईरान के प्रस्ताव के मुताबिक उसने शुक्रवार को रोम में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के अधिकारियों से मिलने के लिए संपर्क साधा है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच  2015 के परमाणु समझौते पर वार्ता की प्रक्रिया तेज है और शनिवार यानी तीन मई को दोनों देशों के बीच वार्ता का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Nuclear Talks Iran proposal talk with European countries first eyes on new round of dialogue with US
ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत अहम मोड़ पर (दोनों देशों के झंडे) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच बहुप्रतीक्षित परमाणु वार्ता एक बार फिर चर्चा में है। ताजा घटनाक्रम में ईरान ने कहा कि 2015 के परमाणु समझौते पर यदि अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू होती है तो वह इस समझौते के यूरोपीय पक्षों से शुक्रवार को रोम में मुलाकात करना चाहेगा। सोमवार को ईरान के चार राजनयिकों ने यह भी कहा कि इस विचार पर यूरोपीय देशों की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह घटनाक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि ईरान ने अमेरिका से पहले यूरोपीय देशों से बात करने पर जोर दिया है।

विज्ञापन

यूरोप में 3 मई को अमेरिका-ईरान वार्ता का नया दौर शुरू होने की संभावना
ईरान अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता को आगे बढ़ाना चाहता है। पिछले सप्ताह रूस और चीन के साथ वार्ता के बाद ईरान-अमेरिका वार्ता शनिवार को ओमान में फिर से शुरू हुई। ओमानी अधिकारियों ने कहा है कि यूरोप में 3 मई को अमेरिका-ईरान वार्ता का नया दौर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कोई औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- North Korea: उत्तर कोरिया ने स्वीकारी रूस की मदद के लिए सैनिक भेजने की बात, और जवान भेजने पर कर रहा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन


UN के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के मामले में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के रुख पर नजरें
ई3 के नाम से जाने जाने वाले ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी के साथ ईरान ने संपर्क किया है जिससे पता चलता है कि तेहरान अपने विकल्प खुले रख रहा है, लेकिन वह यह भी आकलन करना चाहता है कि अक्तूबर से पहले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के मामले में यूरोपीय देशों का क्या रुख है।

ये भी पढ़ें- US: 'ईरान को यूरेनियम संवर्धन छोड़ना ही होगा, तभी समझौता संभव', अमेरिका के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

पांच महीने में समाप्त हो जाएगा 10 साल पुराना प्रस्ताव
अक्तूबर में 2015 के समझौते को मंजूरी देने वाला प्रस्ताव समाप्त हो जाएगा। ई3 के दो राजनयिकों और एक पश्चिमी राजनयिक ने कहा कि ईरान ने पिछले शनिवार को अमेरिका के साथ वार्ता के बाद शुक्रवार को रोम में मिलने का प्रस्ताव दिया है। राजनयिकों ने कहा कि अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो ईरान ने उस तिथि से पहले तेहरान में चर्चा करने का भी सुझाव दिया है।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed