फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack US newspaper Pak Army Chief Munir role India preparing befitting reply

Pahalgam: अमेरिकी अखबार का दावा- सेना प्रमुख मुनीर ने कराया पहलगाम हमला, अब करारा जवाब देने की तैयारी में भारत

Mon, 28 Apr 2025 11:55 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:55 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। इसी बीच एक अमेरिकी अखबार- न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पहलगाम का हमला पाकिस्तानी सेना प्रमुख के आदेश पर हुआ। अब भारत पाकिस्तान पर हमले के लिए आधार तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack US newspaper Pak Army Chief Munir role India preparing befitting reply
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर - फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर

विस्तार

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने विशेषज्ञों और राजनयिकों के हवाले से यह दावा किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत जल्द ही पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इस अखबार का दावा है कि भारत पाकिस्तान पर जवाबी हमला करने के लिए आधार तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी दुनिया के कई नेताओं से बात कर चुके हैं
अखबार के अनुसार, हमले के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के दर्जन भर से ज्यादा नेताओं से बात कर यह बता चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने भी 100 से अधिक मिशनों के राजनयिकों को इस संबंध में जानकारी दी है। भारत ने साफ कहा है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UN: भारत के खिलाफ नापाक साजिश, पहलगाम हमले की जवाबदेही से बचने का पाकिस्तान का नया पैंतरा; क्या चीन ने की मदद?
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना प्रमुख पाकिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं
माना भी जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर के आदेश पर आतंकियों ने हमला किया, क्योंकि वह पाकिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं। दावा किया जा रहा है कि भारत ने विभिन्न राजनयिकों को आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की कुछ खुफिया जानकारियां दी हैं। इनमें अपराधियों के चेहरे की पहचान करने वाले डेटा शामिल हैं, जिनके बारे में भारत का कहना है कि वे पाकिस्तान से जुड़े हैं।


ये भी पढ़ें- पहलगाम: न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकियों को 'उग्रवादी' बताया, अमेरिकी संसदीय समिति की लताड़, कहा- अखबार सच से दूर

भारत को सफाई देने की जरूरत नहीं
अमेरिकी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इस वक्त जब कई संघर्षों की वजह से अराजकता फैली हुई है, तब भारत को अपनी कार्रवाई को जायज ठहराने के लिए कोई सफाई देने की जरूरत भी महसूस नहीं हो रही। बता दें कि पश्चिम एशिया में करीब 18 महीने से इस्राइल और हमास के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इसमें अब तक 50 हजार से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई लड़ाई को अब तीन साल से भी अधिक वक्त बीत चुका है। दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और निकट भविष्य में संघर्ष थमने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

आतंकी हमले के बाद आई रिपोर्ट को लेकर आलोचना में घिरा न्यूयॉर्क टाइम्स
इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी एक अन्य रिपोर्ट को लेकर चर्चा में रहा था। बीते हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जारी एक रिपोर्ट में अखबार ने बर्बर आतंकी वारदात को 'उग्रवादी' हमला बताया था। अखबार के इस रुख पर अमेरिकी कांग्रेस की विदेश मामलों की समिति ने न्यूयॉर्क टाइम्स को लताड़ भी लगाई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में हमलावरों के लिए उग्रवादी (मिलिटेंट्स) लिखा था। अमेरिकी संसदीय समिति ने इस शब्द को सरासर गलत बताया और कहा, अरे न्यूयॉर्क टाइम्स पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed