फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   SEBI on Order Spoofing scam Action on Patel Wealth Advisor Director

Order Spoofing: सेबी ने 4 निदेशकों पर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगाई, जब्त होगी ₹3.22 करोड़ की अवैध कमाई

Tue, 29 Apr 2025 02:54 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 29 Apr 2025 02:54 AM IST
सार

ऑर्डर स्पूफिंग हेराफेरी में सेबी ने स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी- पटेल वेल्थ एडवाइजर पर सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने कंपनी के चार निदेशकों पर कारोबार करने पर रोक भी लगा दी है। सेबी ने 3.22 करोड़ की अवैध कमाई जब्त की है।

विज्ञापन
SEBI on Order Spoofing scam Action on Patel Wealth Advisor Director
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI

विस्तार

ऑर्डर स्पूफिंग हेराफेरी में शामिल होने के कारण बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी पटेल वेल्थ एडवाइजर्स (पीबीडब्य्यूएए) और इसके 4 निदेशकों पर बाजार में कारोबार करने पर रोक लगा दी। इनमें देनिश महेशभाई पटेल, मितुल उमेदलाल वोरा, कौशल वसंतराय पटेल और मिनीश महेशभाई पटेल शामिल हैं।

विज्ञापन


621 मामलों में ऑर्डर स्पूफिंग, शेयरों की कीमतों में हेरफेर के आरोप
सेबी ने निदेशकों के 3.22 करोड़ रुपये की अवैध कमाई जब्त करने का भी आदेश दिया है। कंपनी पर 621 मामलों में ऑर्डर स्पूफिंग कर शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने का आरोप है। बता दें कि ऑर्डर स्पूफिंग में कोई ट्रेडर्स जानबूझकर ऐसा ऑर्डर देता है, जिसे वह निपटाने से पहले ही निरस्त कर देता है और उसी समय दूसरी तरफ ट्रेड करता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Gold Silver Price: अमेरिका-चीन व्यापार समझौते की उम्मीद से ₹1000  गिरा सोना, ₹98400 प्रति 10 ग्राम पर भाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमाया, लोगों को किया गुमराह
सेबी के होल-टाइम मेंबर कमलेश वार्ष्णेय ने 41 पेज के आदेश में कहा, पटेल वेल्थ एडवाइजरों ने इसका इस्तेमाल दूसरों को गुमराह करने और बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमाने के लिए किया। इसने बाजार की कीमतों में अव्यवस्था पैदा की और बाजार को कमजोर किया।

ये भी पढ़ें- Q4 Results: यूको बैंक का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च में 24 प्रतिशत बढ़कर 665.7 करोड़ रुपये, बैंक ने किया यह एलान

क्या है ऑर्डर स्पूफिंग

ऑर्डर स्पूफिंग एक अवैध व्यापार गतिविधि है, जिसमें शेयरों के बड़े पैमाने पर खरीद या बिक्री के ऑर्डर दिए जाते हैं। ऑर्डर को निष्पादन से पहले रद्द करने का इरादा होता है, जबकि साथ ही ऑर्डर बुक के विपरीत पक्ष पर व्यापार निष्पादित किए जाते हैं। इस तरह के ऑर्डर को स्पूफ साइड कहा जाता है, और इसमें शामिल व्यापारी को स्पूफर के रूप में जाना जाता है। यह प्रथा बाजार में गलत मांग या आपूर्ति का भ्रम पैदा करती है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है और अनजान निवेशकों को नुकसान पहुंचता है।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed