फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी आज ओडिशा-उत्तराखंड का करेंगे दौरा; आज खनौरी मोर्चे पर डल्लेवाल किसानों को देंगे संदेश

Tue, 28 Jan 2025 07:26 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 07:26 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी यानी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे करीब 11 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। वहीं खनौरी किसान मोर्चे पर मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया के सामने आएंगे। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर देश वासियों को संदेश देंगे। चिकित्सकों के अनुसार डल्लेवाल को बुखार होने के कारण उनके शरीर में दर्द भी है। उन्होंने कहा जब से डल्लेवाल को बाहर खुली हवा व धूप में लाया जाता है तो उनकी तबियत में काफी हद तक बदलाव हुए हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पटियाला एसएसपी नानक सिंह सोमवार को पहुंचे। एक तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ ’सत्ता का संग्राम’ जनता के बीच पहुंच चुका है। मंगलवार को हम मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर और वजीरपुर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। दूसरी ओर लेखन और जीवन के समग्र अवदान के लिए इस वर्ष अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'-हिंदी में प्रख्यात कवि व लेखक गोविंद मिश्र और हिंदीतर भाषाओं में गुजराती के विख्यात कवि, नाटककार और समालोचक सितांशु यशश्चंद्र को दिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी आज ओडिशा-उत्तराखंड का करेंगे दौरा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी ने की पिक्सेल स्पेस की तारीफ - फोटो : X / @INCIndia

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी यानी आज ओडिशा और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। वे करीब 11 बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के देहरादून जाएंगे और शाम करीब 6 बजे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Farmers Protest: आज खनौरी किसान मोर्चे पर डल्लेवाल किसानों को देंगे संदेश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : संवाद

खनौरी किसान मोर्चे पर मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया के सामने आएंगे। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर देश वासियों को संदेश देंगे। चिकित्सकों के अनुसार डल्लेवाल को बुखार होने के कारण उनके शरीर में दर्द भी है। उन्होंने कहा जब से डल्लेवाल को बाहर खुली हवा व धूप में लाया जाता है तो उनकी तबियत में काफी हद तक बदलाव हुए हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पटियाला एसएसपी नानक सिंह सोमवार को पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Satta Ka Sangram: जनता के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
संगम विहार में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ ’सत्ता का संग्राम’ जनता के बीच पहुंच चुका है। मंगलवार को हम मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर और वजीरपुर के मतदाताओं के बीच रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

अमर उजाला शब्द सम्मान-2024: गोविंद मिश्र और सितांशु यशश्चंद्र को 'आकाशदीप'

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमर उजाला शब्द सम्मान-2024 - फोटो : अमर उजाला
लेखन और जीवन के समग्र अवदान के लिए इस वर्ष अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'-हिंदी में प्रख्यात कवि व लेखक गोविंद मिश्र और हिंदीतर भाषाओं में गुजराती के विख्यात कवि, नाटककार और समालोचक सितांशु यशश्चंद्र को दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली में गिरी चार मंजिला इमारत: हादसा होते ही मची चीख-पुकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
Delhi Building Collapsed - फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत ताश की पत्ते की तरह भरभराकर गिर गई। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचा। बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे चार लोगों को बाहर निकाल लिया। उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के साथ बचाव दल राहत कार्य में जुटा हुआ है। देर रात छह और लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। कई और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

पुरुषों के 13 अखाड़े तो महिलाओं के क्यों नहीं?', अब कोर्ट में आई, महिलाओं के अमृत स्नान की लड़ाई

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में महिला संतों के लिए अलग अमृत स्नान की लड़ाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गई है। परी अखाड़े की ओर से दायर याचिका में सवाल उठाए गए हैं कि पुरुषों के लिए 13 अखाड़े हैं तो महिलाओं के लिए क्यों नहीं? इससे पहले हाईकोर्ट के निर्देश पर ही पहली बार प्रयागराज महाकुंभ में परी अखाड़े को भूमि आवंटित कर सुविधाएं दी गईं हैं, हालांकि हरिद्वार, नासिक और उज्जैन के कुंभ में उन्हें सरकारी सुविधाएं मिलीं थीं, लेकिन अमृत स्नान की अनुमति नहीं मिल सकी थी। पढ़ें पूरी खबर...

Colombia: कोलंबिया में अमेरिकी राजदूत ने रद्द किया वीजा अपॉइंटमेंटस

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और गुस्तावो पेट्रो - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका द्वारा भेजे गए निर्वासन उड़ानों को कोलंबिया के द्वारा अस्वीकार करने के बाद अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है। जहां कोलंबिया में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को वहां के सैकड़ों नागरिकों की वीजा अपॉइंटमेंट्स रद्द कर दिया है। इसका असर उन लोगों पर पड़ा जिनकी वीजा अपॉइंटमेंट्स पहले से तय थीं। पढ़ें पूरी खबर...

SC: 'धर्मांतरण को गंभीर बताकर जमानत देने से इनकार नहीं कर सकते',

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग लड़के को इस्लाम में धर्मांतरित करने के आरोपी मौलवी को जमानत देने से मना करने पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि जमानत देना विवेक का मामला है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जज अपनी मर्जी से धर्मांतरण को बहुत गंभीर मामला बताकर जमानत देने से मना कर दें। पढ़ें पूरी खबर...

सैफ पर हमला: फडणवीस बोले- कई चौंकाने वाली जानकारी मिली, खुलासा जल्द

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में सियासत शुरू हो गई है। वहीं, मीडिया में तरह-तरह की खबरे सामने आ रही है। इस बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया से सैफ मामले में इतना ही कहूंगा, जिन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, उसे बार-बार दिखाकर गलतफहमी पैदा न करें।  अभिनेता सैफ अली पर हमले को लेकर कई नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसका जल्द खुलासा होगा। पढ़ें पूरी खबर...

US-Israel: अगले सप्ताह ट्रंप से मिलने वाशिंगटन जा सकते है नेतन्याहू

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले सप्ताह की शुरुआत में वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का प्लान बना रहे हैं। अगर यह यात्रा समय पर होती है तो ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद नेतन्याहू राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले पहले विदेशी नेता हो सकते हैं। पढें पूरी खबर...

UP : BHU में एडमिट था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का गुरु सुभाष, माफिया को 5 साल बाद भेजा गया जेल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 January 2025 Updates On Amar Ujala
बीएचयू अस्पताल से जाता सुभाष सिंह ठाकुर उर्फ सुभाष राय उर्फ बाबा। - फोटो : अमर उजाला

आजीवन कारावास की सजा काट रहा माफिया सुभाष ठाकुर पांच साल बाद सोमवार को बीएचयू अस्पताल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हालांकि, इसके पीछे की राह आसान नहीं रही।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed