फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई; वडनगर से वाराणसी तक उत्सव

Thu, 17 Sep 2026 08:53 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 17 Sep 2026 08:53 AM IST
खास बातें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर समारोह, संदेश आदि से जुड़े तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi Birthday Greetings Prez Murmu VP Radhakrishnan Amit Shah Shivraj Rajnath Singh and others wished BJP
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:58 AM, 17-Sep-2026

निर्मला सीतारमण ने पीएम मोदी को दी बधाई

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में भी पीएम मोदी देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में मजबूती से आगे ले जा रहे हैं। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।
08:55 AM, 17-Sep-2026

जयशंकर ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और देशवासियों की सेवा में लंबे कार्यकाल की कामना की। जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने विचारों और उपलब्धियों से दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।
विज्ञापन
08:50 AM, 17-Sep-2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने सुशासन के कई नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उनके नेतृत्व में समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देश की विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
08:45 AM, 17-Sep-2026

किरण बेदी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पूर्व पुडुचेरी उपराज्यपाल किरण बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की समृद्धि और विकास के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत का सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं और देश को ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।

08:36 AM, 17-Sep-2026

सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की

अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और मां उमिया की आरती की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान बच्चों ने एक झांकी प्रस्तुत की, जिसमें पीएम मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया।


08:34 AM, 17-Sep-2026

शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को दी बधाई

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का जिक्र किया।

मोहन चरण माझी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी को विकसित भारत का दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता बताया।

ओम बिरला ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर विकास, आत्मनिर्भरता और डिजिटल प्रगति के नए मानक स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 AM, 17-Sep-2026

पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी - फोटो : आईएएनएस
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित नेता बताया।
 
08:27 AM, 17-Sep-2026

अमित शाह दिखाएंगे सेवा यात्रा को हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को गुजरात के वडनगर से भाजपा की ‘वडनगर से वाराणसी’ सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इसी समय वाराणसी से भी समानांतर यात्रा शुरू होगी। दोनों यात्राएं करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और 1,159 गांवों से गुजरेंगी। करीब एक हजार युवा इसमें शामिल होंगे। अभियान में वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और नशामुक्ति जैसी गतिविधियां भी होंगी।
08:23 AM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी की ओर से शुरू किए गए 'आशीर्वाद का दीया' अभियान में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन उज्जैन के राम घाट पर 'आशीर्वाद का दीया' भी जलाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के 17 सितंबर की दोपहर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 

'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाजपा प्रमुख एक बड़े भक्ति कार्यक्रम के बीच शिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दीया' जलाएंगे। भाजपा के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान राम घाट पर लाखों दीये जलाए जाएंगे, जिससे नदी के तट पर उत्सव जैसा और आध्यात्मिक माहौल बनेगा। नितिन नवीन घाट पर आयोजित 'भजन संध्या' में भी शामिल होंगे।

 
08:17 AM, 17-Sep-2026

केंद्रीय गृह मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी का जीवन, जिन्होंने कर्म को ही अपनी साधना और राष्ट्र सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। तपस्या, त्याग और अटूट संकल्प की एक महागाथा है। सेवा और समर्पण से भरा उनका सफर करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed