फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi visit Odisha-Uttarakhand today, know all the updates in Hindi

PM Modi Odisha Visit: पीएम मोदी ने किया व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन; बोले- पूर्वी भारत देश का विकास इंजन

Tue, 28 Jan 2025 12:27 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 28 Jan 2025 12:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही हैं। एआई भारत की आकांक्षा है। ओडिशा नए भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक है। कच्चे माल का निर्यात और तैयार उत्पादों का आयात स्वीकार नहीं किया जा सकता, यहां मूल्य संवर्धन होना चाहिए।

विज्ञापन
PM Modi visit Odisha-Uttarakhand today, know all the updates in Hindi
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और कई केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में जनता मैदान में व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में बड़े उद्योगपतियों सहित लगभग 7,500 कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। पीएम मोदी भुवनेश्वर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं पूर्वी भारत को देश का विकास इंजन मानता हूं। आसियान देशों ने ओडिशा के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने में रुचि दिखाई है। भारत की वैश्विक व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी में देश के पूर्वी हिस्से का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि करोड़ों लोगों की आकांक्षाएं भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही हैं। एआई भारत की आकांक्षा है। ओडिशा नए भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक है। कच्चे माल का निर्यात और तैयार उत्पादों का आयात स्वीकार नहीं किया जा सकता, यहां मूल्य संवर्धन होना चाहिए।
विज्ञापन


ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित इस प्रमुख वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन (ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट) का उद्देश्य राज्य को पूर्वोदय विजन के केंद्र के साथ-साथ भारत में एक प्रमुख निवेश गंतव्य और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मेक इन ओडिशा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें जीवंत औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने में राज्य की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन 28 से 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह उद्योग जगत के लीडर्स, निवेशकों और नीति निर्माताओं के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इस सम्मेलन में सीईओ और नेताओं की गोलमेज बैठकें, क्षेत्रीय सत्र,बी2बी बैठकें और नीतिगत चर्चाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
ओडिशा के बाद प्रधानमंत्री मोदी देहरादून पहुंचेंगे। यहां वे 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के दौरान राज्य में इन खेलों की मेजबानी की जा रही है। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेलों में 36 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा लेंगे। 17 दिनों तक चलने वाले इस खेल में 35 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे, जबकि दो खेल प्रदर्शनी खेल होंगे। योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस आयोजन में देशभर से 10,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे।

ग्रीन गेम्स इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का विषय 
इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों का विषय "ग्रीन गेम्स" (हरित खेल) है। आयोजन स्थल के पास स्पोर्ट्स फॉरेस्ट नामक एक विशेष पार्क विकसित किया जाएगा, जहां एथलीटों और मेहमानों द्वारा 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। एथलीटों को दिए जाने वाले पदक और प्रमाण पत्र पर्यावरण के अनुकूल और बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed