{"_id":"6798103b405698cf760ad3b5","slug":"delhi-election-satta-ka-sangram-today-there-will-be-a-discussion-with-the-youth-in-north-west-and-north-delhi-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: जनता के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ, आज उत्तर पश्चिम और उत्तर दिल्ली में युवाओं से होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: जनता के बीच अमर उजाला का चुनावी रथ, आज उत्तर पश्चिम और उत्तर दिल्ली में युवाओं से होगी चर्चा
Tue, 28 Jan 2025 04:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:31 AM IST
सार
कार्यक्रम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है।
विज्ञापन
संगम विहार में सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ ’सत्ता का संग्राम’ जनता के बीच पहुंच चुका है। मंगलवार को हम मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर और वजीरपुर के मतदाताओं के बीच रहेंगे।
विज्ञापन
2020 के विधानसभा चुनाव में इन आठ में सात सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। वहीं, रोहिणी सीट पर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता जीते थे। इन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ 28 जनवरी को मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, रोहिणी, शालीमार बाग, त्रिनगर और वजीरपुर में रहेगा।
विज्ञापन
क्या होगा खास?
कार्यक्रम के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।
विज्ञापन
दिल्ली का वोट, दिल्ली की बात
सुबह: 8 बजे
युवाओं की बात, वी-जॉन के साथ
दोपहर: 11 बजे
आधी आबादी
दिन में 1 बजे
सत्ता का संग्राम
शाम 4 बजे