फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hundreds of US visa appointments cancelled in Colombia following spat over deportation flights World News

Colombia: कोलंबिया में अमेरिकी राजदूत ने रद्द किया वीजा अपॉइंटमेंटस, निर्वासन उड़ानों पर असहमति से बढ़ा तनाव

Tue, 28 Jan 2025 03:11 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 03:11 AM IST
सार

अमेरिकी दूतावास के द्वारा कोलंबिया के सैकड़ों लोगों के अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट्स रद्द कर दिया है। इसके बाद कोलंबिया में अमिरिकी दूतावास के बाहर दर्जनों कोलंबियाई नागरिक खड़े थे, जिन्हें स्थानीय कर्मचारियों से पत्र मिला कि उनकी नियुक्तियां रद्द की गई हैं।

विज्ञापन
Hundreds of US visa appointments cancelled in Colombia following spat over deportation flights World News
डोनाल्ड ट्रम्प और गुस्तावो पेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका द्वारा भेजे गए निर्वासन उड़ानों को कोलंबिया के द्वारा अस्वीकार करने के बाद अमेरिका और कोलंबिया के बीच तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है। जहां कोलंबिया में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को वहां के सैकड़ों नागरिकों की वीजा अपॉइंटमेंट्स रद्द कर दिया है। इसका असर उन लोगों पर पड़ा जिनकी वीजा अपॉइंटमेंट्स पहले से तय थीं।  
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद कोलंबिया में अमिरिकी दूतावास के बाहर दर्जनों कोलंबियाई नागरिक खड़े थे, जिन्हें स्थानीय कर्मचारियों से एक पत्र मिला। इसमें बताया गया कि उनकी नियुक्तियां रद्द की गई हैं क्योंकि कोलंबियाई सरकार ने अमेरिकी निर्वासन उड़ानों को स्वीकार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


कैसे बढ़ा तनाव एक नजर
बता दें कि अमेरिका-कोलंबिया के बीच ये तनाव तब बढ़ा, जब कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घोषणा की कि वे कोलंबियाई निर्वासितों को ले कर आ रहे अमेरिकी वायु सेना के विमानों को देश में उतरने की अनुमति नहीं देंगे। पेट्रो ने कहा कि कोलंबिया केवल तभी इन उड़ानों को स्वीकार करेगा जब अमेरिका उन निर्वासितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रोटोकॉल स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने की टैरिफ लगाने की बात
कोलंबिया के राष्ट्रपति के बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपकि डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी एक पोस्ट के साथ जवाब दिया। इसमें उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में कोलंबियाई निर्यात पर 25% आपातकालीन टैरिफ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोलंबियाई सरकारी अधिकारियों के अमेरिकी वीजा रद्द कर दिए जाएंगे, जबकि दक्षिण अमेरिकी देश से आने वाले सामानों पर सीमा शुल्क निरीक्षण में वृद्धि होगी।

अमेरिकी विदेश विभाग का बयान
मामले में अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि जब तक निर्वासन उड़ानें फिर से शुरू नहीं हो जातीं, कोलंबियाई नागरिकों को वीजा जारी करना बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, रविवार रात को दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद तनाव कम हो गया और व्हाइट हाउस ने बताया कि कोलंबिया ने निर्वासन उड़ानों को फिर से स्वीकार करने की अनुमति दे दी है। साथ ही, कोलंबिया ने अमेरिकी शर्तों को भी मान लिया, जिसमें सैन्य उड़ानों से निर्वासितों का आगमन शामिल था।


व्हाइट हाउस का बयान
साथ ही व्हाइट हाउस ने कहा कि कोलंबिया से आने वाले सामान पर टैरिफ को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन वीजा प्रतिबंध और सीमा शुल्क जांच तब तक जारी रहेगी जब तक पहला निर्वासन विमान कोलंबिया से अमेरिका नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed