फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu hopes to meet Trump in Washington as soon as next week, US officials say World News In Hindi

US: अगले हफ्ते अमेरिका जा सकते हैं नेतन्याहू, शपथग्रहण के बाद ट्र्रंप से मिलने वाले पहले वैश्विक नेता होंगे

Tue, 28 Jan 2025 05:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 28 Jan 2025 05:45 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए वाशिंगटन जा सकते है। ये मुलाकात अमेरिकी-इस्राइल के रिश्ते में और मिठास लाने का एक बड़ा कदम हो सकता है। 

विज्ञापन
Netanyahu hopes to meet Trump in Washington as soon as next week, US officials say World News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अगले सप्ताह की शुरुआत में वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने का प्लान बना रहे हैं। अगर यह यात्रा समय पर होती है तो ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद नेतन्याहू राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने वाले पहले विदेशी नेता हो सकते हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने दी जानकारी
मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा की योजना अभी तय नहीं है, लेकिन ट्रंप के विशेष मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ़ इस्राइल जा रहे हैं और नेतन्याहू और अन्य इस्राइली अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं, जिससे यात्रा की योजना को आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन

नेतन्याहू के प्रवक्ता का बयान
वहीं इस मामले में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक उन्हें व्हाइट हाउस से कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन एक इस्राइली अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू फरवरी में व्हाइट हाउस जाने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल दौरे पर जाएंगे स्टीव विटकॉफ 
इस बीच, स्टीव विटकॉफ़ ने न्यूयॉर्क में एक आराधनालय के उद्घाटन के दौरान कहा कि वह इस सप्ताह इस्राइल जाएंगे, जहां वे इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौते पर ध्यान केंद्रित करेंगे और इसके सही तरीके से कार्यान्वयन पर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed