फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Today farmer leader Jagjit Singh Dallewal will hold a press conference on Khanauri Kisan Morcha

Farmers Protest: आज खनौरी किसान मोर्चे पर डल्लेवाल किसानों को देंगे संदेश, आगे इन जगहों पर होंगी महापंचायतें

Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नरवाना।
अमर उजाला नेटवर्क, नरवाना। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:13 AM IST
सार

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि खनौरी मोर्चे पर 28 जनवरी सुबह 10 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल स्वयं मीडिया के माध्यम से देशवासियों को संदेश देंगे।

विज्ञापन
Today farmer leader Jagjit Singh Dallewal will hold a press conference on Khanauri Kisan Morcha
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी किसान मोर्चे पर मंगलवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीडिया के सामने आएंगे। इस दौरान वह पत्रकार वार्ता कर देश वासियों को संदेश देंगे। चिकित्सकों के अनुसार डल्लेवाल को बुखार होने के कारण उनके शरीर में दर्द भी है। उन्होंने कहा जब से डल्लेवाल को बाहर खुली हवा व धूप में लाया जाता है तो उनकी तबियत में काफी हद तक बदलाव हुए हैं। जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जानने के लिए पटियाला एसएसपी नानक सिंह सोमवार को पहुंचे।

विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि खनौरी मोर्चे पर 28 जनवरी सुबह 10 बजे जगजीत सिंह डल्लेवाल स्वयं मीडिया के माध्यम से देशवासियों को संदेश देंगे। कोहाड़ ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवं किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर देशभर में दोपहर 12 से 1:30 बजे तक किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब में 500 से अधिक जगहों पर एवं हरियाणा में 200 से अधिक जगहों पर किसानों के ट्रैक्टर सड़कों पर आए। इसी तरह तमिलनाडु में 50 जगहों पर, उत्तरप्रदेश में 40 जगहों पर, कर्नाटक में 22 जगहों पर एवं राजस्थान में 20 जगहों सहित तमाम राज्यों में किसानों ने बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मार्च के कार्यक्रम में भाग लिया।

विज्ञापन

वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में 26 जनवरी को मध्यप्रदेश के अशोक नगर में किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के फोटो हाथ में लेकर हजारों बाइकों की यात्रा निकालने की तैयारियां की थी, लेकिन सुबह ही किसान नेता जसदेव सिंह, धर्मपाल संधू समेत तमाम पदाधिकारियों के घर पुलिस पहुंच गई और उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया।

नेताओं ने सवाल उठाया कि यह लोकतंत्र है क्या 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व मनाने का अधिकार सिर्फ राजनेताओं और अधिकारियों को ही है। नेताओं ने कहा कि देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुद के राज्य में किसानों की आवाज को इस तरह कुचलने के प्रयास क्यों किया जा रहा है।

ये रहेंगे आगामी कार्यक्रम
किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर और 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर किसानों की बड़ी महापंचायत होगी।

जगजीत डल्लेवाल के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने से गुरेज नहीं- टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत सोमवार को कुलतारण गांव में पहुंचे। यहां पर वे एक किसान की मौत पर शोक प्रकट करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने किसानों के साथ भी बैठक की। इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर कड़ा हमला बोला। टिकैत ने कहा कि 14 फरवरी को सरकार के साथ होने वाली बैठक में किसानों की मांगों पर चर्चा होगी। उन्होंने जगजीत डल्लेवाल के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात कही। 

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भी निशाना साधा। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में बाहर की फसल भी बिकती थी, लेकिन आज स्थिति यह है कि यहां के किसानों की फसल मंडियों में आती तो है, लेकिन बिकती नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमएसपी सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है। किसान नेता ने सरकार की नीतियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ कर रही है, जबकि छोटे दुकानदार और किसान-मजदूरों की अनदेखी कर रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही 70 प्रतिशत जमीन उद्योगपतियों के हाथों में चली जाएगी। साप्ताहिक बाजारों को खत्म करने की साजिश की भी बात कही। टिकैत ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय ही स्पष्ट हो गया था कि सरकार किसानों के हित में नहीं सोच रही। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की और कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed