फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: 22 राज्यों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट; डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का बंगाल बंद

Wed, 28 Aug 2024 07:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। लगभग समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को 22 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के करीब तीन सप्ताह बाद भी तनाव जारी है। बंगाल भाजपा ने आज राज्यभर में बंद का आह्वान किया है, जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इधर, राज्यसभा उपचुनाव में मंगलवार को सात और सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। इनमें भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, जॉर्ज कुरियन, किरण चौधरी, ममता मोहनता, मनन कुमार मिश्रा और कांग्रेस से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
गुजरात में बारिश से जलमग्न इलाका (फाइल) - फोटो : एएनआई

22 राज्यों में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट; गुजरात-राजस्थान में जल प्रलय
जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर पश्चिम से लेकर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है। लगभग समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है। दोनों राज्यों के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। गुजरात में सात लोगों की जान भी गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, वहीं पानी में घिरे 300 लोगों को बचाया गया है। देवभूमि द्वारका, आणंद, वडोदरा, खेड़ा, मोरबी और राजकोट जिले में बचाव अभियान में सेना की एक-एक कॉलम तैनात की गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को 22 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार - फोटो : पीटीआई

डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का बंगाल बंद आज
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के करीब तीन सप्ताह बाद भी तनाव जारी है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इस घटना को लेकर छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी सिलसिले में बंगाल भाजपा ने आज राज्यभर में बंद का आह्वान किया है, जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
राज्यसभा उपचुनाव के विजेता उम्मीदवार - फोटो : पीटीआई

रवनीत बिट्टू-जॉर्ज कुरियन और कांग्रेस से सिंघवी निर्विरोध चुने गए
राज्यसभा उपचुनाव में मंगलवार को सात और सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। इनमें भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, जॉर्ज कुरियन, किरण चौधरी, ममता मोहनता, मनन कुमार मिश्रा और कांग्रेस से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी के अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

20 साल बाद भारत में चांदीपुरा का सबसे बड़ा प्रकोप
भारत को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा है कि 20 साल बाद भारत में चांदीपुरा वायरस का सबसे बड़ा प्रकोप सामने है। इस साल जून से लेकर बीते 15 अगस्त तक भारत में तीव्र एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 245 मामले सामने आए हैं, जिनमें 82 मरीजों की मौत हुई। इस बीमारी की मृत्यु दर 33% दर्ज की है जो कोरोना वायरस की तुलना में करीब 33 गुना ज्यादा है। इन्हीं 245 में से 64 मरीजों में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) के संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह स्थिति तब है जब भारत में चांदीपुरा वायरस का संक्रमण खत्म होने के कगार पर है, लेकिन मौजूदा प्रकोप पिछले 20 वर्षों में सबसे बड़ा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 2003 में आंध्र प्रदेश में एईएस का बड़ा प्रकोप सामने आया, जिसमें 329 मामले और 183 मौत हुईं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
नामांकन के बाद महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा... - फोटो : अमर उजाला

J&K में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारी उत्साह
जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग व कुलगाम तथा चिनाब वैली के किश्तवाड़, डोडा व रामबन जिले की 24 विधानसभा सीटों पर 280 नामांकन हुए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
demo pic... - फोटो : FREEPIK

Delhi : देश के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर मांगे 500 रुपये, जांच में जुटी पुलिस
X पर पोस्ट वायरल होने के एक दिन बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ 'बनकर' पैसे मांगने के मामले में एक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर इकाई में शिकायत दर्ज की गई है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए पोस्ट के स्क्रीनशॉट के अनुसार खुद को सीजेआई चंद्रचूड़ बताने वाला बहुरूपिया कनॉट प्लेस (सीपी) में फंसा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
योगी कैबिनेट की बैठक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Digital Media Policy UP : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की तो उम्रकैद तक की सजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति-2024 को मंजूरी दे दी गई है। इसमें जहां सोशल मीडिया पर काम करने वाली एजेंसी व फर्म को विज्ञापन की व्यवस्था की गई है, वहीं अभद्र या राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने पर कानूनी कार्रवाई के प्रावधान भी किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
Vaccine - फोटो : Istock

हैजा: स्वदेशी टीका तीसरे चरण की जांच में सफल, जल्द होगा उपलब्ध
भारत ने नौनिहालों को जानलेवा हैजा संक्रमण से बचाने के लिए स्वदेशी टीका खोजा है, जो तीसरे चरण की जांच में पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने टीका के परीक्षण परिणाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि जल्द ही यह टीका भारत सहित पूरी दुनिया के लिए उपलब्ध होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
वायु प्रदूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

चिंताजनक: भारतीयों में वायु प्रदूषण से बढ़ा जान का जोखिम
वायु प्रदूषण की वजह से भारतीयों में जान का जोखिम बढ़ रहा है। एक अध्ययन में पता चला है कि जहरीली हवा की वजह से नवजात शिशुओं से लेकर वयस्कों तक की सेहत पर संकट खड़ा हुआ है। जिन घरों में अलग से रसोई नहीं है, वहां यह स्थिति और भी ज्यादा गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 August 2024 Updates On Amar Ujala
जय शाह - फोटो : अमर उजाला

आईसीसी के सबसे युवा अध्यक्ष होंगे बीसीसीआई सचिव जय शाह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) के अगले अध्यक्ष होंगे। शाह निर्विरोध इस पद के लिए चुने गए हैं और उनके कार्यकाल की शुरुआत एक दिसंबर 2024 से होगी। 35 वर्षीय शाह आईसीसी इतिहास के सबसे युवा चेयरमैन होंगे। उन्होंने कम उम्र में ही कई बुलंदियों को छूआ है और अब वैश्विक क्रिकेट के संचालन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed