फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal RG Kar Medical College Doctor Rape and Murder case BJP calls for Bandh on Wednesday news and updat

Kolkata RG Kar Case: डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का बंगाल बंद आज, केंद्रीय मंत्री भी शामिल

Wed, 28 Aug 2024 06:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 28 Aug 2024 06:15 AM IST
सार

बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि कोलकाता में छात्रों के नबान्न आंदोलन में जिस तरह की बर्बरता ममता सरकार की तरफ से दिखाई जा रही है, वह लोकतंत्र की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाती है।

विज्ञापन
West Bengal RG Kar Medical College Doctor Rape and Murder case BJP calls for Bandh on Wednesday news and updat
बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में डॉक्टर दुष्कर्म-हत्याकांड के करीब तीन सप्ताह बाद भी तनाव जारी है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की इस घटना को लेकर छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी सिलसिले में बंगाल भाजपा ने आज राज्यभर में बंद का आह्वान किया है, जो सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।  
विज्ञापन


बंगाल में पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि कोलकाता में छात्रों के नबान्न आंदोलन में जिस तरह की बर्बरता ममता सरकार की तरफ से दिखाई जा रही है, वह लोकतंत्र की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बंगाल में महिला सुरक्षा पर बोलना अपराध जैसा है, जबकि ममता राज में दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की: शुभेंदु अधिकारी
इससे पहले बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कोलकाता और हावड़ा में नबन्ना अभियान रैली में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने वालों पर बर्बर कार्रवाई का सहारा लिया है। अधिकारी ने धमकी दी कि अगर राज्य सरकार द्वारा बर्बरता नहीं रोकी गई तो पश्चिम बंगाल को ठप कर दिया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर पुलिसिया दमन तुरंत नहीं रोका गया तो हम (भाजपा) पश्चिम बंगाल को ‘ठप’ कर देंगे।’’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि प्रशासन ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। सैकड़ों प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। अगर पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और पुलिस महानिदेशक ने ऐसी बर्बरता नहीं रोकी तो हम चुप नहीं बैठेंगे।




भाजपा ने ममता के इस्तीफे, पॉलीग्राफ जांच की मांग की
इस बीच भाजपा ने कोलकाता में डॉक्टर के दुष्कर्म-हत्या मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने ममता को ‘तानाशाह’ करार दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा ने यह भी मांग की है कि सीबीआई बनर्जी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल की पॉलीग्राफ जांच कराए। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (गोयल) ने शुरू में कहा था कि पीड़िता ने आत्महत्या की है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में जो कुछ हो रहा है, वह चिंताजनक है। यह संविधान को तार-तार करने जैसा है। यह स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि यदि देश में कोई डॉक्टर है, तो वह ममता बनर्जी हैं।’’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed