Top News: देश में प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क; ईरानी सैन्य ठिकानों पर आईडीएफ का हवाई हमला
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सुबह या शाम घर से बाहर घूमने, व्यायाम करने या किसी भी खेल गतिविधि से फिलहाल दूर रहने की सलाह दी है। यह भी कहा है कि घर से बाहर निकलते समय प्रदूषण का स्तर जरूर देखें। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने इस संबंध में सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए जागरूकता पर अधिक से अधिक जोर देने के लिए कहा है। उधर, ईरान में इस्राइली सेना की कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल ने बदले की कार्रवाई के तहत ईरान में सैन्य ठिकानों पर शनिवार तड़के हवाई हमले किए। इस्राइल के मुताबिक यह कार्रवाई बीते एक अक्तूबर को बैलिस्टिक मिसाइल हमले का प्रतिशोध लेने के लिए की गई है। हमले से ईरान में कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा, राजधानी के हॉटस्पॉट जोन में प्रदूषण के कारकों की पहचान के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली सरकार ने ड्रोन से मॉनिटरिंग कराई है। ड्रोन 120 मीटर की ऊंचाई से 200 मीटर की परिधि में प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों की जानकारी पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी को देगा। दिल्ली में 13 हॉट-स्पॉट पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा होता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
देश में प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सतर्क
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सुबह या शाम घर से बाहर घूमने, व्यायाम करने या किसी भी खेल गतिविधि से फिलहाल दूर रहने की सलाह दी है। यह भी कहा है कि घर से बाहर निकलते समय प्रदूषण का स्तर जरूर देखें। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने इस संबंध में सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए जागरूकता पर अधिक से अधिक जोर देने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान में सैन्य अड्डों पर IDF के सटीक हमले, इस्राइली सेना बोली- एयर स्ट्राइक बदले की कार्रवाई
ईरान में इस्राइली सेना की कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल ने बदले की कार्रवाई के तहत ईरान में सैन्य ठिकानों पर शनिवार तड़के हवाई हमले किए। इस्राइल के मुताबिक यह कार्रवाई बीते एक अक्तूबर को बैलिस्टिक मिसाइल हमले का प्रतिशोध लेने के लिए की गई है। हमले से ईरान में कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, इस्राइल की सेना ने हमले को 'ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला' बताया है। सेना के बयान के मुताबिक ईरान और उसके समर्थकों की तरफ से इस्राइली क्षेत्र में 7 अक्टूबर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। कुल सात मोर्चों पर हमले हो रहे हैं, जिसमें ईरानी धरती से सीधे हमले भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में ड्रोन से पता चलेगा प्रदूषण का कारण
राजधानी के हॉटस्पॉट जोन में प्रदूषण के कारकों की पहचान के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिल्ली सरकार ने ड्रोन से मॉनिटरिंग कराई है। ड्रोन 120 मीटर की ऊंचाई से 200 मीटर की परिधि में प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों की जानकारी पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी को देगा। दिल्ली में 13 हॉट-स्पॉट पर प्रदूषण का स्तर सामान्य से ज्यादा होता है। पढ़ें पूरी खबर...
UN में भारत ने कहा- पाकिस्तान में हर साल 1000 महिलाओं का शोषण
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में वार्षिक बहस के दौरान पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र कर भारत के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया। भारत ने पाकिस्तान के इस प्रयास की निंदा करते हुए दो टूक जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, उस देश का यह प्रयास निंदनीय है, लेकिन इसका पूरी तरह से अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी आजमाई हुई रणनीति के आधार पर शरारती उकसावे में शामिल होने का विकल्प चुना है। पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइली हमलों से गाजा में 72 नागरिकों और लेबनान में तीन पत्रकारों की मौत
गाजा में आपूर्ति की कमी और युद्धविराम के बढ़ते वैश्विक दबाव के बीच बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार के बीच इस्राइल ने कई हमले किए। इन हमलों में गाजा में 72 लोग और लेबनान में तीन पत्रकार मारे गए। गाजा में 38 मौतें दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में उस वक्त हुई, जब लोग हाल के दिनों में शहर की एकमात्र बेकरी के बाहर रोटी के लिए कतार में खड़े थे। दूसरा हमला दक्षिण-पूर्वी लेबनान में पत्रकारों के आवास परिसर पर हुआ जहां तीन मीडिया कर्मचारी मारे गए। पढ़ें पूरी खबर...
देश में पहली बार: दलितों के खिलाफ हिंसा के 98 दोषियों को उम्रकैद
दलित समुदाय के लोगों पर अत्याचार और जातीय हिंसा के मामले में कर्नाटक के कोप्पल की जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने दलित समुदाय के लोगों की झोपड़ियों में आग लगाने के आरोप में 101 लोगों को सजा सुनाई है। 101 दोषियों में से 98 को आजीवन कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। वहीं अन्य तीन दोषियों को 5 साल के कठोर कारावास और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
मैकडॉनल्ड के शेयरों पर असर, संक्रमण के कारण US के कई फूड चेन में प्याज का इस्तेमाल बंद
अमेरिकी फास्ट फूड चेन्स ने बृहस्पतिवार से अपने मेन्यू आइटम से ताजा प्याज को हटा दिया है। इस सब्जी को मैकडॉनल्ड के रेस्तरां में ई.कोली प्रकोप का संभावित जरिया माना गया। इससे 75 लोग बीमार हुए और एक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
आईआईटी जोधपुर में खुलेगा देश का उत्कृष्टता केंद्र 'सृजन', जनरेटिव एआई को देगा बढ़ावा
आईआईटी जोधपुर जनरेटिव एआई के लिए भारत के उत्कृष्टता केंद्र की मेजबानी करेगा। इस केंद्र को सृजन नाम से जाना जाएगा और यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा। मेटा सृजन को स्पॉन्सर करेगा और इन-हाउस रिसर्च सपोर्ट भी देगा। पढ़ें पूरी खबर...
बिना अनुमति गानों के रीमिक्स पर फूटा एआर रहमान का गुस्सा
एआर रहमान दुनिया के सबसे मशहूर संगीतकारों में से एक हैं। तीन दशकों से अधिक लंबे करियर के साथ उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अद्वितीय प्रतिभा के लिए प्रशंसा हासिल की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एआर रहमान ने बिना अनुमति के रीमिक्स के लिए मूल गानों के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है। उन्होंने किसी और के काम की दोबारा कल्पना करने से पहले अनुमति लेने के महत्व पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनक: रेबीज से देश में सालाना पांच हजार से अधिक मौतें
भारत में हर साल करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों की रेबीज संक्रमण से मौत हो जाती है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। देश के 18 चिकित्सा संस्थानों के साथ मिलकर आईसीएमआर ने 3.37 लाख से भी ज्यादा लोगों से बातचीत कर निष्कर्ष निकाला है कि भले ही बीते दो दशक में रेबीज का जोखिम कम हुआ है लेकिन अभी भी देश के सभी राज्यों को मिलकर कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है क्योंकि साल 2022 से 2023 के बीच आधे से ज्यादा लोगों ने रेबीज का टीकाकरण बीच में ही छोड़ दिया। उन्होंने टीका लेने का कोर्स पूरा नहीं किया जबकि 20.5 फीसदी लोगों ने एक भी खुराक नहीं ली। पढ़ें पूरी खबर...