फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest Updates Iran Military Targets Israel Army Target Attack IDF News in Hindi

West Asia Unrest: ईरान में सैन्य अड्डों पर IDF के सटीक हमले, इस्राइली सेना बोली- एयर स्ट्राइक बदले की कार्रवाई

Sat, 26 Oct 2024 06:08 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 26 Oct 2024 06:08 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले करने की शुरुआत की है। सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि ठिकानों को चिह्नित कर हमले किए जा रहे हैं। सेना के मुताबिक नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय और एहतियात बरते जा रहे हैं।

विज्ञापन
West Asia Unrest Updates Iran Military Targets Israel Army Target Attack IDF News in Hindi
ईरान में इस्राइली हमले (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बीते साल सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले से शुरू हुई जंग थमने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। इस जंग की आग में अब पश्चिम एशिया के कई अन्य देश भी आ गए हैं। इसी क्रम में शनिवार तड़के इस्राइल ने ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके अलावा इस्राइल ने मध्य सीरिया को भी निशाना बनाया है। आईडीएफ ने इस हमले की पुष्टि की है। ईरान में इस्राइली सेना की कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस्राइल ने बदले की कार्रवाई के तहत ईरान में सैन्य ठिकानों पर शनिवार तड़के हवाई हमले किए।
विज्ञापन


इस्राइल के मुताबिक यह कार्रवाई बीते एक अक्तूबर को बैलिस्टिक मिसाइल हमले का प्रतिशोध लेने के लिए की गई है। हमले से ईरान में कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, इस्राइल की सेना ने हमले को 'ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला' बताया है। सेना के बयान के मुताबिक ईरान और उसके समर्थकों की तरफ से इस्राइली क्षेत्र में 7 अक्टूबर से लगातार हमले किए जा रहे हैं। कुल सात मोर्चों पर हमले हो रहे हैं, जिसमें ईरानी धरती से सीधे हमले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
आईडीएफ ने जारी किया बयान
वहीं, आईडीएफ ने ईरान पर हमले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि हमले की मॉनिटरिंग खुद नेतन्याहू कर रहे थे। हवाई हमले में 100 से ज्यादा विमानों को शामिल किया गया था। दुनिया के हर दूसरे संप्रभु देश की तरह इस्राइल के पास भी जवाब देने का अधिकार और कर्तव्य है।


इस बीच, ईरानी सेना ने भी बयान जारी किया है। ईरानी सेना ने कहा कि उन्होंने इस्राइल द्वारा पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी तेहरान में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किए गए कई विमानों को सफलतापूर्वक मार गिराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed