फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us restaurant no onion use after death with mcdonald's burger controversy

बर्गर से मौत विवाद: मैकडॉनल्ड के शेयरों पर असर, संक्रमण के कारण US के कई फूड चेन में प्याज का इस्तेमाल बंद

Sat, 26 Oct 2024 06:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कोलोराडो
एजेंसी, कोलोराडो Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 06:22 AM IST
सार

मैकडॉनल्ड बर्गर से मौत विवाद के बाद कंपनी के शेयर पर भी असर पड़ा है। मैकडॉनल्ड ही नहीं बल्कि रेस्तरां ब्रांड्स इंटरनेशनल, मैकडॉनल्ड्स के प्रतिद्वंद्वी बर्गर किंग की मूल कंपनी और यम ब्रांड्स ने भी मेन्यू से प्याज को हटाने का एलान किया है। बर्गर किंग के प्रवक्ता के मुताबिक, लगभग पांच फीसदी बर्गर किंग जगहों के मेन्यू से प्याज को हटा दिया है।

विज्ञापन
Us restaurant no onion use after death with mcdonald's burger controversy
विवाद के बाद अमेरिकी फूड चेन में प्याज के इस्तेमाल पर रोक - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी फास्ट फूड चेन्स ने बृहस्पतिवार से अपने मेन्यू आइटम से ताजा प्याज को हटा दिया है। इस सब्जी को मैकडॉनल्ड के रेस्तरां में ई.कोली प्रकोप का संभावित जरिया माना गया। इससे 75 लोग बीमार हुए और एक की मौत हो गई।

विज्ञापन


मैकडॉनल्ड ही नहीं बल्कि रेस्तरां ब्रांड्स इंटरनेशनल, मैकडॉनल्ड्स के प्रतिद्वंद्वी बर्गर किंग की मूल कंपनी और यम ब्रांड्स ने भी मेन्यू से प्याज को हटाने का एलान किया है। बर्गर किंग के प्रवक्ता के मुताबिक, लगभग पांच फीसदी बर्गर किंग जगहों के मेन्यू से प्याज को हटा दिया है। मैकडॉनल्ड ने कहा कि हटाए गए कटे हुए प्याज का आपूर्तिकर्ता टेलर फॉर्म्स था। बर्गर किंग के लगभग 5 फीसदी स्टोर में भी प्याज इसी फार्म्स से आता है। इसके बाद अमेरिका की सबसे बड़ी खाद्य आपूर्तिकर्ताओं कंपनियों में से एक यूएस फूड्स ने कोलोराडो में उत्पादित पीले प्याज की कई खेप बुधवार को वापस ले ली है। वहीं, केएफसी, पिज्जा हट और टैको बेल चेन चलाने वाली यम ने कहा कि सावधानी बरतते उसने अपने मेन्यू से प्याज हटा दिया है। ई. कोली के प्रकोप की सूचना सबसे पहले सितंबर के आखिर में अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र को दी गई थी। केंद्र ने बुधवार को कहा कि उसका एक राज्य भागीदार भी ई. कोली के लिए बीफ के नमूनों की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


मैकडॉनल्ड के शेयरों पर पड़ा असर
चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल और 1993 में जैक इन द बॉक्स में 2015 में ई.कोली के प्रकोप की वजह से कंपनियों की बिक्री कई तिमाहियों तक तेजी से कम हो गई थी। बेयर्ड इक्विटी रिसर्च के एक विश्लेषक डेविड टारंटिनो ने बुधवार देर रात मैकडॉनल्ड के शेयरों को न्यूट्रल करार दिया। उन्होंने कहा, हमें फिक्र है कि कई अमेरिकी राज्यों में मैकडॉनल्ड के रेस्तरां से जुड़े ई.कोली प्रकोप की रिपोर्ट उपभोक्ता के लिए बड़ा खतरा पैदा कर सकती है और उसकी बिक्री को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में है इसके 400 स्टोर
मैकडॉनल्ड की शुरुआत 1940 में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो से हुई थी। आज इसके भारत सहित 100 से अधिक देशों में 39,000 से अधिक आउटलेट हैं। अमेरिकी फास्ट-फूड श्रृंखला मैकडॉनल्ड ने भारत में 400 स्टोर है। इस बहुराष्ट्रीय ब्रांड ने 1996 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed