Top News: आज महाकुंभ का 40वां दिन; मराठी साहित्य सम्मेलन का आगाज; US में पहली बार भारतवंशी FBI चीफ; सुर्खियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 71 साल बाद यह तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मराठी साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता और भूमिका को सामने लाना है। एक तरफ भारतीय मूल के काश पटले औपचारिक रूप से अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के नए निदेशक बन गए हैं। अमेरिकी सीनेट ने काश पटेल को नए निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी। पटेल (44) एफबीआई का प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। पटेल की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, डेमोक्रेट्स को उनकी योग्यताओं पर संदेह है और डर है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशों पर काम करेंगे और उनके विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।हालांकि नियुक्ति के बाद काश पटेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तो दूसरी ओर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद उपकप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन शतक से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। शमी की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर रोक दिया था। जवाब में भारत ने गिल के 129 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की बदौलत 46.3 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाकर मैच जीता। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ का 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी
PM Modi: प्रधानमंत्री आज 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की शुरुआत करेंगे
Kash Patel FBI Director: सीनेट की मुहर, ट्रंप के वफादार काश पटेल एफबीआई निदेशक बने
IND vs BAN: गिल-शमी के दम पर भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी आगाज
India App Block Order: सरकार ने चीन और हांगकांग के 119 एप ब्लॉक किए
Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत
Brazil: ब्राजील के न्यायालय ने एक्स पर 1.4 मिलियन डॉलर का लगाया जुर्माना
ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, एलेक्जेंडर डी मोरेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के लिए बुधवार को एक अहम आदेश जारी किया। इसके तहत उन्होंने एक्स को 8.1 मिलियन ब्राज़ीलियाई रीसिस (करीब 1.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भरने का आदेश दिया। यह जुर्माना तब लगाया गया जब एक्स ने अदालत के आदेश के बावजूद एलन डॉस सैंटोस के प्रोफ़ाइल से संबंधित पंजीकरण डेटा देने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर..
Justice Sanjay Karol: अमीर-गरीब... जैसे कठोर सच का सामना जरूरी
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजय करोल ने गुरुवार को समाजित न्याय पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि भारत में सामाजिक न्याय के आदर्शों को कितना साकार किया जा चुका है और इसके साथ ही हमें अमीर अथवा गरीब के बीच की खाई जैसे कठोर सत्य का सामना भी करना होगा। बता दें कि न्यायमुर्ति करोल का ये बयान विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सेमिनार में संबोधन के दौरान आया। पढ़ें पूरी खबर..
बदलती प्राथमिकताएं: मिलेनियल्स को 30 की उम्र में घर, कारोबार और वित्तीय स्वतंत्रता पसंद
चिंताजनक: अंटार्कटिका में माइक्रोप्लास्टिक की मौजूदगी
Varun Grover: 'वीडियो रिकॉर्ड मत करना', स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान वरुण ग्रोवर ने क्यों कही ये बात?