Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates MPSC Exam Probe witness 23 Nov Transport corporation recruitment politics crime other news

महाराष्ट्र: धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार; नागपुर में प्रेम संबंध में महिला की हत्या

Sat, 14 Nov 2026 07:36 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Nov 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates MPSC Exam Probe witness 23 Nov Transport corporation recruitment politics crime other news
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच के लिए गठित जांच आयोग के समक्ष बयान जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब संबंधित व्यक्ति, अभ्यर्थी और छात्र 23 नवंबर  तक अपने बयान आयोग को सौंप सकेंगे।  सरकार ने एमपीएससी द्वारा आयोजित नौ प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों (जिनमें प्रश्नपत्र लीक और उत्तर कुंजी (आंसर-की) लीक जैसे मामले शामिल हैं) की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया है। आयोग ने इन मामलों से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्तियों, अभ्यर्थियों और छात्रों से निर्धारित शपथपत्र (एफिडेविट) प्रारूप में अपने बयान प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था। इसके लिए पहले 16 नवंबर की अंतिम तिथि तय की गई थी, हालांकि दिवाली और अन्य अवकाशों को देखते हुए यह समय सीमा बढ़ाकर 23 नवंबर कर दी गई है। आयोग ने सभी संबंधित लोगों से निर्धारित प्रारूप में मराठी या अंग्रेजी भाषा में अपना बयान जमा करने को कहा है। बयान के साथ वैध पहचान पत्र की प्रति और संबंधित दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (सेल्फ-अटेस्टेड) प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, नोटरीकृत शपथपत्र, बयान और सहायक दस्तावेजों की प्रतियां ईमेल के जरिए भी भेजनी होंगी। 
विज्ञापन

महाराष्ट्र एसटी निगम में जल्द होगी 13980 ड्राइवर और मैकेनिकों की भर्ती, फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप बाबूराव सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन (एसटी) निगम में जल्द ही लगभग 13,980 ड्राइवर और मैकेनिकों की संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से और निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जाए। मंत्रालय में शुक्रवार को एसटी निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। सरनाईक ने कहा कि भर्ती के लिए नियुक्त एजेंसी और एसटी प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि बाहरी एजेंसी के माध्यम से चुने गए उम्मीदवार केवल एसटी निगम द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर ही चयनित हों। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी न हो और इसकी पूरी जिम्मेदारी एसटी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 140 ग्राम सोना बरामद
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भिवंडी पुलिस ने धार्मिक आयोजनों और मंदिरों में श्रद्धालुओं के सामान चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रेशमा संतोष कस्बे (34) और सखू किसान कांबले (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 140 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत कई लाख रुपये बताई गई है। जांच 10 नवंबर को खाटू श्याम मंदिर में एक 67 वर्षीय महिला के गहने चोरी होने की शिकायत के बाद शुरू हुई थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों को पकड़ा।
विज्ञापन

भांजी के प्रेम संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या, आरोपी फरार
महाराष्ट्र के नागपुर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम संबंध का विरोध करने पर 35 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अक्षय शालिकराम करोटे (30) पिछले दो साल से किशोरी के संपर्क में था। हाल ही में उसने किशोरी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद महिला ने उसे ऐसा करने से रोका था। आरोपी को शक था कि महिला ने उसकी शिकायत किशोरी की दादी से की है। इसी रंजिश में वह महिला को मोटरसाइकिल से वाठोडा इलाके में ले गया और डंडे से बेरहमी से पीटा। उपचार के दौरान गुरुवार को महिला की मौत हो गई। आरोपी फरार है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई के संवेदनशील इलाकों की रेकी करने के आरोप में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
महाराष्ट्र में एटीएस ने मुंबई के संवेदनशील इलाकों की कथित तौर पर रेकी करने के आरोप में नवी मुंबई निवासी 20 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और देशविरोधी तत्वों के संपर्क में था। उसे दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित यहूदी केंद्र छाबड़ हाउस और यहूदी नागरिकों के कारोबार व विदेशी नागरिकों की आवाजाही से जुड़ी जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया था। इसके बदले उसे पैसे मिलते थे। जांच में उसके तार केरल के त्रिशूर में दर्ज यूएपीए मामले से जुड़े मिले। केरल पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed