फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Sonia Gandhi's health deteriorated, admitted to Sir Ganga Ram Hospital

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

Thu, 20 Feb 2025 10:16 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 20 Feb 2025 10:16 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक उनकी सेहत ठीक है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुक्रवार को उनको छुट्टी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Congress leader Sonia Gandhi's health deteriorated, admitted to Sir Ganga Ram Hospital
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। उनको सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीआई के मुताबिक उनकी सेहत ठीक है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुक्रवार को उनको छुट्टी मिलने की संभावना है। दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


सितंबर 2024 में भी अस्पताल में हुईं थीं भर्ती 
इससे पहले सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। उन्हें हल्का बुखार था। इससे पहले वह मार्च 2024 में भी खराब तबीयत के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खराब तबीयत के कारण ही सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुई थीं।  
विज्ञापन


राजनीति में सक्रिय हैं गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय दिख रही हैं। हाल ही में संसद के बजट सत्र में उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी मांग रखी थी। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान को लेकर काफी हंगामा मचा था। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक घंटे के संबोधन के बाद उनके बारे में सोनिया गांधी की 'बेचारी और बहुत थकी हुई' टिप्पणी ने बड़े विवाद को जन्म दिया था। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तरफ से उनके अभिभाषण को बोरिंग बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राष्ट्रपति भवन ने कहा था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणी 'खराब, दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य' थी। इस पर पीएम मोदी ने भी कहा था कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद - एक महिला राष्ट्रपति, एक गरीब परिवार की बेटी - अगर आप उनका सम्मान नहीं कर सकते, तो यह आप पर निर्भर है। लेकिन उनका अपमान करने के लिए क्या कहा जा रहा है? मैं राजनीतिक हताशा, निराशा को समझ सकता हूं, लेकिन राष्ट्रपति के खिलाफ...? क्या कारण है...?'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed