Top News: बदलापुर-कोलकाता मामले में बढ़ा आक्रोश, दलित-आदिवासी संगठनों का भारत बंद और पीएम मोदी का पोलैंड दौरा
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है। इधर, जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के बाद से डॉक्टर सड़कों पर हैं। पश्चिम बंगाल समेत देशभर की तमाम अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई मांमले की जांच में जुटी हुई है। अब यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक भी पहुंच गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने निर्देश दिया है कि विस्तृत रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने में देरी के पीछे का कारण, इसकी स्थिति और पीड़ित बच्चियों के स्वास्थ्य को शामिल किया जाए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- गला घोंटने या दम घुटने से हुई महिला डॉक्टर की मौत
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है। नौ अगस्त की ऑटोप्सी (शव परीक्षण) रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और 9 अंदरूनी चोटें थीं। पढ़ें पूरी खबर...
Kolkata Doctor Case: प्राचार्य से लेकर सरकार तक पर सवाल, टास्क फोर्स गठित
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के बाद से डॉक्टर सड़कों पर हैं। पश्चिम बंगाल समेत देशभर की तमाम अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उधर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई मांमले की जांच में जुटी हुई है। अब यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत तक भी पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Badlapur Case: मानवाधिकार आयोग का सीएस-DGP को नोटिस, विस्तृत रिपोर्ट मांगी
महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही आयोग ने निर्देश दिया है कि विस्तृत रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने में देरी के पीछे का कारण, इसकी स्थिति और पीड़ित बच्चियों के स्वास्थ्य को शामिल किया जाए। पढ़ें पूरी खबर...
बदलापुर स्टेशन पर रेल रोको प्रदर्शन, 15 ट्रेनों का रूट डायवर्ट
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के विरोध में रेल रोको प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की वजह से 15 ट्रेनों के का रूट डायवर्ट किया गया। इसके अलावा प्रदर्शन की वजह से अंबरनाथ-कारजात सेक्शन पर लोकल ट्रेन सेवाओं को 10 घंटे के लिए निलंबित किया गया। इस वजह से हजारों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आखिरकार पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने के 10 घंटे बाद रेल सेवाएं बहाल की गईं। पढ़ें पूरी खबर...
'मैं भी एक बेटी का पिता, एक पोती का दादा..', TMC सांसद ने क्यों हटाई सोशल मीडिया पोस्ट?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले पर एक सोशल मीडिया पोस्ट हटा दी है। उन्होंने इस पोस्ट में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और कोलकाता पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रॉय ने उन्हें हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की बात कही थी। पढ़ें पूरी खबर...
J&K Assembly Elections: भाजपा ने रेड्डी और राम माधव को बनाया चुनाव प्रभारी
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई। इस बीच राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच भाजपा ने धुरंधर नेता राम माधव को जी किशन रेड्डी के साथ चुनाव प्रभारी बनाया है। जम्मू-कश्मीर में 2015 में पहली बार पीडीपी के साथ सरकार की पटकथा लिखने में राम माधव की अहम भूमिका रही है। माना जा रहा है कि उनके अनुभवों के आधार पर उन्हें दोबारा जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
आईसीसी अध्यक्ष बार्कले तीसरे कार्यकाल के लिए राजी नहीं
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने 30 नवंबर को अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंगलवार को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से खुद को अलग कर लिया जिससे खेल की वैश्विक संचालन संस्था में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। शाह इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं यह 27 अगस्त तक स्पष्ट हो जाएगा जो चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। पढ़ें पूरी खबर...
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ बोले- चंद्रयान चार-पांच का डिजाइन पूरा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले चरण के चंद्र मिशन-चंद्रयान 4 और चंद्रयान 5 के लिए डिजाइन का काम पूरा कर लिया है। अब इसरो इस सिलसिले में सरकार से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। योजना के तहत चंद्रमा की सतह पर आसानी से चंद्रयान-4 को उतारा जाएगा। इसके बाद बाद चंद्रमा से चट्टानों और मिट्टी के नमूनों को धरती पर लाया जाएगा। इसके अलावा इस मिशन में चंद्रमा से एक अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित करना, चंद्रमा की कक्षा में अंतरिक्ष ‘डॉकिंग’ प्रयोग का प्रदर्शन करना और नमूनों को वापस लाना शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी भाजपा
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की ,सूची जारी कर दी है। किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। पार्टी ने कुल नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों और दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में 12 सीटें खाली हो गई हैं। जो सीटें खाली हुई हैं, उसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, ओडिशा और तेलंगाना में एक-एक सीट शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: दलितों में पासी समाज पर लगातार फोकस कर रही कांग्रेस, क्या है राहुल का प्लान?
कांग्रेस ने 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। वह सामाजिक न्याय के एजेंडे के साथ ही जाति आधारित गोलबंदी बढ़ा रही है। दलितों में पासी समाज पर लगातार फोकस कर रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मंगलवार को रायबरेली यात्रा भी इसी रणनीति का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...
वारसा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे भारतीय प्रवासी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोलैंड आगमन को लेकर भारतीय प्रवासियों में खासा उत्साह है। वे पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 21 से 23 अगस्त तक पोलैंड व यूक्रेन की यात्रा पर रहेंगे। यह 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली पोलैंड यात्रा होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Bharat Bandh: दलित, आदिवासी संगठनों का भारत बंद
दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। यह बंद हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर बुलाया गया है। ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची भी जारी की है। इसमें सबसे अहम अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग हैं। पढ़ें पूरी खबर...