फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections 2024 BJP Candidate list Updates Bihar Haryana MP Rajasthan and other states news in hindi

BJP Rajya Sabha List: किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी भाजपा, नौ उम्मीदवारों की सूची जारी

Tue, 20 Aug 2024 06:33 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 20 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने राज्यसभा के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जानिए पार्टी ने किस राज्य से किसे बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
Elections 2024 BJP Candidate list Updates Bihar Haryana MP Rajasthan and other states news in hindi
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की ,सूची जारी कर दी है। किरण चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा ने राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। पार्टी ने कुल नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों और दो सदस्यों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में 12 सीटें खाली हो गई हैं। जो सीटें खाली हुई हैं, उसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, ओडिशा और तेलंगाना में एक-एक सीट शामिल हैं। 
विज्ञापन


बिहार के लिए हुई अधिक माथापच्ची
मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पार्टी मुख्यालय में हुई मैराथन बैठक में उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। सबसे अधिक माथापच्ची बिहार के लिए हुई। राज्य में जिन दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें एक सीट पर आरएलएम के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा पहले ही उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। नेतृत्व ने चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए दूसरी सीट पर ब्राह्मण बिरादरी के मनन को उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन


दशकों संघर्ष करने का पुरस्कार
नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले भाजपा ने जिन नौ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए उनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से तो जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में बिट्टू और कुरियन को मंत्री भी बनाया गया है। ये दोनों किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। कुरियन को केरल में पार्टी संगठन के लिए दशकों संघर्ष करने का पुरस्कार दिया गया। उन्हें पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की खाली सीट से उम्मीदवार बनाया। दूसरे मंत्री रवनीत को राजस्थान में कांग्रेस के वेणुगोपाल के इस्तीफे से खाली हुई सीट से उम्मीदवार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण चौधरी को पाला बदलने का इनाम
बीते महीने ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली बंसीलाल परिवार की बहू किरण चौधरी को पार्टी ने पाला बदलने का इनाम दिया है। उन्हें हरियाणा की इकलौती सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। चौधरी ने मंगलवार को ही विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। अब उनकी पुत्री श्रुति चौधरी को विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी की जा रही है।

राज्य उम्मीदवार
असम मिशन रंजन दास
असम रामेश्वर तेली
बिहार मनन कुमार मिश्र
हरियाणा किरण चौधरी
मध्य प्रदेश जॉर्ज कुरियन
महाराष्ट्र धैर्यशील पाटिल
ओडिशा ममता मोहंता
राजस्थान रवनीत सिंह बिट्टू
त्रिपुरा राजीब भट्टाचार्य

किन दो राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा दिया?
तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मोहंता बीजद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गईं।



21 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन
नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए 3 सितंबर को उपचुनाव होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो गई थी। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा भी उसी दिन कर दी जाएगी। बता दें कि  केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो गई थीं। वहीं बाद में राज्यसभा के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। 
12 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव
जिन नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है उनमें सात सीटें भाजपा, दो कांग्रेस और एक-एक राष्ट्रीय जनता दल (राजद), बीआरएस और बीजद के पास थीं। कांग्रेस और राजद दोनों ही विपक्षी गठजोड़ के प्रमुख घटक हैं। वहीं बीआरएस और बीजद अभी किसी भी गठजोड़ में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed