फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Autopsy reveals manual strangulation associated with smothering as cause of doc's death

West Bengal: 'हाथों से गला घोंटने या दम घुटने से हुई महिला डॉक्टर की मौत', पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

Tue, 20 Aug 2024 11:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Aug 2024 11:40 PM IST
सार

West Bengal: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है।

विज्ञापन
Autopsy reveals manual strangulation associated with smothering as cause of doc's death
डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते डॉक्टर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की मौत की मुख्य वजह हाथों से गला घोंटना और दम घुटना है। नौ अगस्त की ऑटोप्सी (शव परीक्षण) रिपोर्ट में बताया गया था कि डॉक्टर के शरीर पर 16 बाहरी और 9 अंदरूनी चोटें थीं। 

विज्ञापन

  
रिपोर्ट में दुष्कर्म की संभावना जताई गई थी। 16 बहारी चोटों में चेहरे, होंठ, नाक, गले, हाथों और घुटकों पर खरोचें थीं और निजी अंगों पर चोटे पाई गईं थीं। जबकि अंदरूनी चोटों में नौ घावों की सूची दी गई थी। जिनमें खोपड़ी, गले और शरीर के अन्य हिस्सों की मांसपेशियों में चोटें शामिल थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई कर रही मामले की जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संकेत मिला था कि डॉक्टर की मौत के पीछे कई लोगों का हाथ हो सकता है। महिला डॉक्टर का शव नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम में मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद यह मामला कोलकाता पुलिस से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपा गया। इसके लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed