फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: आज दिल्ली में CM की शपथ; बजट पेश करेगी UP सरकार; चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम बांग्लादेश; सुर्खियां

Thu, 20 Feb 2025 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज यानि 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। इसके अलावा, योगी सरकार बृहस्पतिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेगी। विकास को रफ्तार देने वाले और दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और किसानों को बड़ी सौगात दी जाएगी। करीब 8 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में लोक लुभावन और कल्याणकारी घोषणाओं का पिटारा खुलेगा। इस बजट में वर्ष 2022 में योगी सरकार के घोषणा पत्र को पूरा करने की झलक दिखेगी। इसके अलावा, पिछली कुछ सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और यही वजह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर होगा। भारत को इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी ही होगी और गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला उसका पहला मैच इस टीम से जुड़े मौजूदा सवालों को दूर करने की दिशा में पहला कदम होगा। हालांकि, प्लेइंग-11 को लेकर टीम मैनेजमेंट को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

रेखा गुप्ता आज दिल्ली CM पद की लेंगी शपथ
दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। आज यानि 20 फरवरी को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
बजट में वर्ष 2022 में योगी सरकार के घोषणा पत्र को पूरा करने की झलक दिखेगी। - फोटो : अमर उजाला

UP Budget Today : योगी सरकार का बजट आज, रहेगा तकनीक पर जोर
योगी सरकार बृहस्पतिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेगी। विकास को रफ्तार देने वाले और दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और किसानों को बड़ी सौगात दी जाएगी। करीब 8 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में लोक लुभावन और कल्याणकारी घोषणाओं का पिटारा खुलेगा। इस बजट में वर्ष 2022 में योगी सरकार के घोषणा पत्र को पूरा करने की झलक दिखेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : Twitter

IND vs BAN Playing-11: शमी का खेलना तय, हर्षित-अर्शदीप में किसे मिलेगी जगह
पिछली कुछ सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और यही वजह है कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर होगा। भारत को इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी ही होगी और गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला उसका पहला मैच इस टीम से जुड़े मौजूदा सवालों को दूर करने की दिशा में पहला कदम होगा। हालांकि, प्लेइंग-11 को लेकर टीम मैनेजमेंट को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

 आज महाकुंभ का 39वां दिन, श्रद्धालु उत्साह से लगा रहे हैं संगम में डुबकी
आज महाकुंभ का 39वां दिन है। मेले का समापन निकट है फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। आज भी आस्थावान लोग संगम मे श्रद्धा के साथ डुबकी लगा रहे हैं।  56 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि मेले की समाप्ति तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 60 करोड़ के पास होगी या पार होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
मार्को रूबियो - फोटो : एएनआई

सियासत: जयशंकर G20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए अफ्रीका जाएंगे; रुबियो का इनकार
विदेश मंत्री एस जयशंकर जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान विदेश मंत्री की ओर से कुछ द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वे जी20 विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में शामिल नहीं होंगे।उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की नीतियों को अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ बताया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

कम हुई तल्खी: द्विपक्षीय रिश्ते मजबूत करेंगे अमेरिका-रूस, दूतावास खोलने पर बनी सहमति
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका और रूस के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। सऊदी अरब के रियाद में मंगलवार को हुई बैठक में रूस-अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध शांति से पहले आपसी रिश्ते सुधारने के लिए तैयार हो गए हैं। करीब साढ़े चार घंटे की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने जल्द से जल्द अपने दूतावासों को बहाल करने पर सहमति जताई। जल्द ही दूतावास में कर्मियों की भर्ती की जाएगी, ताकि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति न बने। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद दोनों देशों ने दूतावास से कर्मचारियों को निकाल दिया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

मीडिया कोई भी बयान, समाचार प्रकाशित करने से पहले अत्यधिक सावधानी बरते: सुप्रीम कोर्ट
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सर्वोपरि है, लेकिन मीडिया में प्रमुख पदों पर काम कर रहे लोगों को कोई भी बयान, समाचार या राय प्रकाशित करने से पहले अत्यंत सावधानी और जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी एक अंग्रेजी अखबार के संपादकीय निदेशक व अन्य पत्रकारों के खिलाफ मानहानि का मामला खारिज करते हुए की। इन लोगों पर बिड एंड हैमर - फाइन आर्ट ऑक्शनियर्स की ओर से नीलाम की जाने वाली कुछ पेंटिंग्स की प्रामाणिकता पर मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
विजय माल्या - फोटो : एएनआई

लंदन हाईकोर्ट विजय माल्या की सुनवाई स्थगित करने की अपील खारिज
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की इंग्लैंड की एक अदालत की ओर से जारी दिवालिया आदेश के खिलाफ दायर अपील पर इंग्लैंड की हाईकोर्ट से झटका लगा है। इंग्लैंड एंड वेल्स हाईकोर्ट के चेंचरी डिविजन के अपीलीय जज जस्टिस एंथनी मान ने माल्या की ओर से सुनवाई स्थगित करने का आवेदन ठुकरा दिया। माल्या खुद सुनवाई के लिए मौजूद नहीं थे, उनके वकीलों ने सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
जनरल उपेंद्र द्विवेदी, सेना प्रमुख - फोटो : एएनआई

Army: सेना प्रमुख ने कहा- पाकिस्तान के उकसावे पर आक्रामक होंगे, कश्मीर में कम हुए आतंकी
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि वह बांग्लादेशी इलाकों में पाकिस्तानी सेना और आईएसआई अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर चिंतित हैं। कहा, अगर एलओसी पर हमें मजबूर किया गया तो हम आक्रामक भी हो सकते हैं। एक विशेष साक्षात्कार में जनरल द्विवेदी ने कहा कि उन्हें (बांगलादेश को) यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत विरोधी तत्व उस धरती का इस्तेमाल भारत में आतंकवादियों को भेजने के लिए न कर पाएं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
शेयर मार्केट - फोटो : Agency

Share Market: शीर्ष-500 कंपनियों की पूंजी 36 कारोबारी दिनों में 34 लाख करोड़ घटी
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी है। इस साल में अब तक के 36 कारोबारी दिनों में से 21 मौकों पर बाजार में गिरावट आई है। इसका असर यह हुआ है कि बीएसई-500 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 34 लाख करोड़ रुपये घटकर 353.31 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। दिसंबर के अंत तक पूंजी 387.18 लाख करोड़ रुपये थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
KIIT - फोटो : PTI

KIIT Suicide: छात्रा की याद में छात्रवृत्ति; अब छात्रों को 24 घंटे मदद
ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) में नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की कथित आत्महत्या के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा और वापसी सुनिश्चित करने व शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए 24x7 हेल्पडेस्क स्थापित किया है। इसके अलावा, केआईआईटी ने छात्रा की याद में छात्रवृत्ति की घोषणा की। दूसरी तरफ, नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने ओडिशा के शिक्षा मंत्री सूर्यवंशी सूरज से छात्रा की मौत की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI

Donald Trump: ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया 'बिना चुनाव का तानाशाह'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को बिना चुनाव का तानाशाह बताया। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के दुष्प्रचार के प्रभाव में हैं। वह उन शर्तों पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को समाप्त करने के लिए कदम उठा रहे थे जो रूस के लिए बहुत अनुकूल हैं। जेलेंस्की के इस बयान पर ट्रंप भड़क गए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 February 2025 Updates On Amar Ujala
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma

कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें: निहंग मुखी ने दी चेतावनी
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने 'कपिल शर्मा शो' के जरिये काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी के बाद ओटीटी पर भी इसे काफी पसंद किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो से कॉमेडियन दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। वहीं अब कपिल शर्मा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed