फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Comedian Kapil Sharma should apologize immediately said Nihang Mukhi

कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें: निहंग मुखी ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई के लिए तैयार रहें

Wed, 19 Feb 2025 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Feb 2025 09:29 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उन्हें निहंग सिंहों के शीर्ष संगठन शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली ने माफी मांगने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Comedian Kapil Sharma should apologize immediately said Nihang Mukhi
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma

विस्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने 'कपिल शर्मा शो' के जरिये काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी के बाद ओटीटी पर भी इसे काफी पसंद किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो से कॉमेडियन दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। वहीं अब कपिल शर्मा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन


क्योंकि निहंग सिंहों के शीर्ष संगठन शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को चेतावनी दी है। उन्होंने कपिल शर्मा को माफी मांगने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बाबा बलबीर सिंह अकाली की ओर से कपिल शर्मा पर कथित तौर पर बाबा दीवान टोडरमल के सबंध में गलत शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दीवान टोडरमल ने दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत के बाद उनके दाह संस्कार के लिए बड़ी कीमत अदा कर जमीन खरीद का अंतिम संस्कार किया था। कपिल शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान उनके खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग कर उनकी कुर्बानी को घटा कर पेश किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इससे सिखों के मन को गहरी ठेस पहुंची है, इसलिए कपिल शर्मा को सिख कौम से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें सिख पंथ के रोष का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं। उनको दीवान टोडरमल के इतिहास के संबंध में सारी जानकारी होने के बावजूद अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो माफी योग्य नहीं है।


प्रति एपिसोड इतने करोड़ रुपये फीस लेते हैं कपिल शर्मा
कपिल के शो में दर्शक एक बार फिर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को साथ देखकर काफी खुश हैं। इस बार शो के लिए कपिल शर्मा की फीस को लेकर कहा जा रहा है कि वे काफी अच्छी फीस ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के पांच एपिसोड के लिए कपिल शर्मा करीब 26 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। यानी प्रति एपिसोड पांच करोड़ रुपये से भी ज्यादा रुपये उन्हें मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed