Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Kin those died Kaziranga accident receive ₹9 lakh what CM Himanta Biswa Sarma regarding traffic rules

असम: काजीरंगा हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹9 लाख, ट्रैफिक नियम पर क्या बोले सीएम हिमंत बिस्व सरमा?

Sat, 14 Nov 2026 06:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 14 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

असम के काजीरंगा में मिनीबस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है। उन्होंने हादसे की विस्तृत जांच और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Assam Kin those died Kaziranga accident receive ₹9 lakh what CM Himanta Biswa Sarma regarding traffic rules
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि काजीरंगा में एक दिन पहले हुई मिनीबस और ट्रक की टक्कर में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 9 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


सरमा ने क्या बताया? 
काजीरंगा के रंगाजन में एनएच-715 पर दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद सरमा ने बताया कि इस अनुग्रह राशि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 2 लाख रुपये का मुआवजा भी शामिल है। शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई कॉलेज के छात्र थे, जो अपनी क्लास से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


सरमा ने पत्रकारों को बताया, 'मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 2 लाख रुपये और प्रधानमंत्री की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव उनके घरों तक पहुंच जाएंगे, तो मंत्री खुद मृतकों के परिजनों के घर जाकर उन्हें यह राशि सौंपेंगे। सरमा ने कहा, 'किसी भी रकम से इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती, खासकर उन परिवारों के लिए जिन्होंने एक से अधिक सदस्य खो दिए हैं।'

काजीरंगा घटना को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि काजीरंगा में जो हुआ, वह दिल तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा, 'जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है। उनके प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। इस दुखद समय में असम सरकार आपके (शोकाकुल परिवारों के) साथ खड़ी है।'

पीड़ित परिवार के घर जाएंगे सीएम
सरमा ने कहा कि वह अगले दो-तीन दिनों में हर पीड़ित परिवार के घर खुद जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कदम उठाए गए हैं। सरमा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में, जहां उनका इलाज चल रहा है, विशेष चिकित्सा देखभाल मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'गुवाहाटी और अन्य अस्पतालों से अतिरिक्त डॉक्टरों को भेजा गया है, ताकि पोस्टमार्टम जल्दी पूरा हो सके और घायलों को बेहतरीन इलाज मिल सके।' उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की विस्तृत जांच चल रही है। उन्होंने कहा, 'हम इस त्रासदी के पीछे के हर संभावित कारण की जांच करेंगे।' उन्होंने कहा, 'मैं मानता हूं कि राजनीतिक दबाव के कारण नलबाड़ी कैबिनेट बैठक में कुछ ट्रैफिक प्रतिबंधों में ढील दी गई थी। फिर भी, मुझे लगता है कि हमें ऐसी ढील नहीं देनी चाहिए थी।'


ट्रैफिक नियम पर क्या कहा? 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक के कड़े नियम लागू किए जाएंगे, क्योंकि लोगों की जान सबसे अहम है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed