फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: दिल्ली स्टेशन हादसे में 18 मौतें; US से 116 प्रवासी लौटे; कई राज्यों में बदला मौसम; पढ़ें बड़ी खबरें

Sun, 16 Feb 2025 07:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, 116 अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान शनिवार देर रात करीब 11.38 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। पहले 119 लोगों के आने की जानकारी थी, लेकिन तीन लोगों की तबीयत खराब होने के कारण उनकी वापसी अब देरी से होगी। ये तीन लोग किस राज्य के हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई स्थानों पर पारा शून्य तक गिर गया है। लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन- चार दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
हादसे में 20 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत, 20 से अधिक घायल
प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
file pic - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका से निर्वासित 116 प्रवासी लौटे
116 अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान शनिवार देर रात करीब 11.38 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। पहले 119 लोगों के आने की जानकारी थी, लेकिन तीन लोगों की तबीयत खराब होने के कारण उनकी वापसी अब देरी से होगी। ये तीन लोग किस राज्य के हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
औली में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिमालय की ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी, कई राज्यों में बदला मौसम
उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई स्थानों पर पारा शून्य तक गिर गया है। लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन- चार दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।

आज महाकुंभ का 35वां दिन, श्रद्धालु संगम में लगा रहे आस्था की डुबकी
आज महाकुंभ का 35वां दिन है। तीर्थनगरी प्रयागराज में संगम पर श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। जिस तरह से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या है उसे देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाये जाने की चर्चा हो रही है लेकिन फिलहाल अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। मेले में अब तक 51 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। इस बीच शहर में जाम के कारण स्थिति विकट बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, नाम पर सोमवार को लगेगी मुहर
दिल्ली को सोमवार तक नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। दिल्ली में मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा रविवार को दो पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर सकती है। केंद्रीय मंत्री, सांसद या भाजपा के वरिष्ठ नेता पर्यवेक्षक हो सकते हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से दिल्ली वापस आ गए हैं। भाजपा नेताओं की माने तो अब केंद्रीय नेताओं की बैठक होगी। इसमें पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। ये पर्यवेक्षक दिल्ली के 48 विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। दिल्ली की जमीनी स्तर पर मुद्दों को लेकर बात करेंगे। उसी आधार पर विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में एक मुख्यमंत्री सहित छह मंत्री होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

आंकड़े: खाद्य तेल की कीमतें एक साल में 39 फीसदी तक बढ़ीं
खाने वाले तेल की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ रही हैं। एक साल में इनके दाम 39 फीसदी तक बढ़ गए हैं। अगर यही रुझान रहा तो पिछले तीन महीने से तेजी से घट रही खुदरा महंगाई दर फिर बेपटरी हो सकती है। इससे विकास को बढ़ावा देने और रेपो दर में कटौती की आरबीआई की योजना को भी झटका लग सकता है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मूंगफली तेल के दाम 14 फरवरी, 2024 को 190 रुपये लीटर थे, जो अब 192 रुपये लीटर के पार पहुंच गया है। सरसो तेल का दाम इसी दौरान 136 से 169 रुपये लीटर हो गया है। यानी 24 फीसदी की बढ़त हुई है। वनस्पति तेल का भाव 21 प्रतिशत तेजी के साथ 151 रुपये लीटर हो गया है, जो एक साल पहले 125 रुपये लीटर बिक रहा था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

हमास ने नहीं मानी बात, भड़के ट्रंप ने इस्राइल से कहा- जो करना है करो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमास पर कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। दरअसल, उनकी तरफ से हमास को दिया गया अल्टीमेटम आज (अमेरिकी समयानुसार) खत्म हो गया है, जिसमें हमास को सभी बंधकों को रिहा करना था। लेकिन हमास की तरफ से सिर्फ तीन ही बंधक रिहा किए गए हैं, जिसमें एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। इसे लेकर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्राइल को बड़ा फैसला लेने को कह दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी

जलवायु प्रमुख साइमन ने कहा- भारत सौर महाशक्ति...कहता नहीं, करके दिखाता है
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के किए गए काम की तारीफ करते हुए सौर महाशक्ति करार दिया है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे स्टील ने भारत को देश की पूरी अर्थव्यवस्था को कवर करते हुए एक मजबूत जलवायु कार्ययोजना बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत स्वच्छ ऊर्जा को और तेजी से अपनाए तो इससे उसकी आर्थिक वृद्धि को और भी अधिक रफ्तार मिलेगी। जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भारत की कोशिशों की सराहना करते हुए स्टील ने कहा कि जहां कुछ देश केवल बातें करते हैं, भारत उन्हें हकीकत में बदलता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

मुकदमे में देरी के कारण जेल में रखना न सिर्फ आरोपियों, पीड़ितों के लिए भी बुरा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुकदमे में अत्यधिक देरी के कारण आरोपी को लंबे समय तक जेल में रखना न सिर्फ उसके लिए बुरा है, बल्कि पीड़ितों के लिए भी उतना ही बुरा है। इतना ही नहीं, यह भारतीय समाज और हमारी मूल्यवान न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता के लिए भी बुरा है। शीर्ष अदालत ने कहा कि मुकदमों में देरी और जमानत के मुद्दे पर सही और उचित परिप्रेक्ष्य में विचार करने का समय आ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली बनाम मुंबई - फोटो : WPL

DC vs MI: आखिरी गेंद पर दिल्ली ने मुंबई के मुंह से छीनी जीत
महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का आगाज हो चुका है। शनिवार को इस टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। सांसे रोक देने वाले इस मुकाबले में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर की सेना के मुंह से जीत छीनकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने 19.1 ओवर में 10 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए और दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम

एड शीरन ने दिल्ली में शानदार कॉन्सर्ट के साथ किया भारत दौरे का समापन
एड शीरन ने दिल्ली में अपनी 'मैथमेटिक्स टूर' के साथ भारतीय दौरे का शानदार समापन किया। शनिवार को दिल्ली एनसीआर के लीजर वैली ग्राउंड में आयोजित इस कॉन्सर्ट में गायक ने अपनी आवाज और गिटार के साथ हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 February 2025 Updates On Amar Ujala
Internet - फोटो : Freepic

दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना से जुड़ेगा भारत
फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली अमेरिका की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना से जुड़ेगा। मेटा ने शनिवार को 'प्रोजेक्ट वाटरवर्थ' की घोषणा की, जो पांच प्रमुख महाद्वीपों तक पहुंचेगा और 50,000 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा। इसकी लंबाई पृथ्वी की परिधि से भी अधिक है। 'प्रोजेक्ट वाटरवर्थ' इस दशक के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed