Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray questions blocking of cartoonists social media accounts says power not permanent

'सत्ता स्थायी नहीं होती': कार्टूनिस्टों के अकाउंट ब्लॉक होने पर भड़के राज ठाकरे, जानें सरकार को क्या दी नसीहत

Sat, 14 Nov 2026 07:12 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, पुणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 14 Nov 2026 07:12 PM IST
सार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती। नेहरू और इंदिरा का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने कभी कार्टूनिस्टों को नहीं रोका। राज ठाकरे ने भाजपा के मार्च पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Raj Thackeray questions blocking of cartoonists social media accounts says power not permanent
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह समझना चाहिए कि उनकी कुर्सी स्थायी नहीं है और एक दिन उन्हें भी सत्ता छोड़नी पड़ेगी। राज ठाकरे शनिवार को आयोजित 'सकल लिट फेस्ट 2026' में बोल रहे थे। इस दौरान उनसे अभिव्यक्ति की आजादी, कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने और लोकतंत्र में राजनीतिक कार्टूनों की भूमिका सहित विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे गए।
विज्ञापन


पिछले 10 से 15 दिनों में कई प्रमुख राजनीतिक कार्टूनिस्टों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने और इससे उनकी अभिव्यक्ति की आजादी प्रभावित होने के सवाल पर राज ठाकरे ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को समझना चाहिए कि सत्ता पर उनका स्थायी अधिकार नहीं है। आखिरकार उन्हें भी इसे छोड़कर जाना होगा।
विज्ञापन


नेहरू, इंदिरा और शास्त्री का क्यों दिया उदाहरण?
राज ठाकरे ने पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मोरारजी देसाई का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने कभी आरके लक्ष्मण और बालासाहेब ठाकरे जैसे कार्टूनिस्टों को कार्टून बनाने से नहीं रोका। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि बालासाहेब ठाकरे ने एक बार जवाहरलाल नेहरू का कैरिकेचर (व्यंग्य चित्र) बनाकर उन्हें भेजा था। नेहरू ने वह चित्र वापस भेजते हुए उस पर अपने हस्ताक्षर के साथ लिखा था- 'कार्टूनिस्ट को मेरी शुभकामनाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे ने भारत में मौजूदा हालात की तुलना टीवी देखते समय इंटरनेट कनेक्शन बंद हो जाने से की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट आखिरकार वापस आ ही जाएगा।

भाजपा के लोकतंत्र बचाओ मार्च पर क्या बोले?
अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा और इसके नाम पर होने वाली अति को लेकर पूछे गए सवाल पर राज ठाकरे ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ मार्च पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष के खिलाफ मार्च क्यों निकाल रही है। आमतौर पर विपक्षी दल ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और मार्च निकालते हैं।

कार्टूनिस्टों और पत्रकारों की आलोचना को दुश्मनी न समझें
मनसे प्रमुख ने कहा कि जब कार्टूनिस्ट, पत्रकार और संपादक ऐसी घटनाओं की ओर ध्यान दिलाते हैं तो उनकी टिप्पणियों को दुश्मनी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह किसी मुद्दे को सामने लाने की कोशिश होती है। लोगों को घटनाओं पर की जा रही टिप्पणियों और उनके पीछे के विचारों को समझने में सक्षम होना चाहिए।

पैगंबर के कार्टून पर विवाद का भी किया जिक्र
राज ठाकरे ने 2005-06 की एक घटना का जिक्र किया, जब एक कार्टूनिस्ट ने पैगंबर मोहम्मद का कैरिकेचर बनाया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग उनके पास आए थे। तब उन्होंने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को देखा है? इस पर उन्होंने इनकार किया था। ठाकरे ने सवाल किया कि जब उन्होंने पैगंबर को देखा ही नहीं तो वे कैसे यकीन कर सकते हैं कि कार्टूनिस्ट ने पैगंबर को ही चित्रित किया है?

अपने बनाए कार्टून पर क्या बोले?
अपने बनाए किसी खास कार्टून से संतुष्टि मिलने के सवाल पर राज ठाकरे ने नवंबर-दिसंबर 1999 के आसपास आयोजित अपनी कार्टून प्रदर्शनी का जिक्र किया। उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री मनोहर जोशी थे।


उन्होंने बताया कि उन्होंने मनोहर जोशी का एक कैरिकेचर बनाया था, जिसमें वे हाथ में डंडा लेकर रस्सी पर चलने वाले कलाकार की तरह संतुलन बनाते नजर आ रहे थे। प्रदर्शनी खत्म होने के दो दिन बाद ही जोशी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज ठाकरे के मुताबिक, इसके बाद जोशी ने उन्हें फोन कर मजाक में कहा था कि उनका पद इस कार्टून की वजह से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed