फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates snowfall IMD Alert Rains in Himalayas cold in UK Jammu Kashmir and other States hindi news

Weather News: हिमालय की ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी; उत्तराखंड-जम्मू-कश्मीर में बढ़ी ठंड, कई जगह पारा शून्य

Sun, 16 Feb 2025 06:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 06:27 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के श्रीनगर केंद्र के अनुसार, शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ ठंड की एक बार फिर वापसी हुई है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी के ज्यादातर शहरों में भी इसी तरह का मौसम रहा।

विज्ञापन
Weather Updates snowfall IMD Alert Rains in Himalayas cold in UK Jammu Kashmir and other States hindi news
औली में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई स्थानों पर पारा शून्य तक गिर गया है। लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन- चार दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के श्रीनगर केंद्र के अनुसार, शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ ठंड की एक बार फिर वापसी हुई है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर घाटी के ज्यादातर शहरों में भी इसी तरह का मौसम रहा। हालांकि, ठंड के बावजूद श्रीनगर के ऐतिहासिक डल झील में लोग नौकायन का लुत्फ उठाते नजर आए। आईएमडी ने कहा कि 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से 17-21 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा और कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। 19 और 20 फरवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात की संभावना है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की दारमा और व्यास घाटी में हिमपात
उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मौसम ने फिर करवट बदला। शनिवार को धारचूला और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। धारचूला के दारमा और व्यास घाटी में एक सप्ताह के भीतर हुई दूसरी बर्फबारी से चीन सीमा से सटे गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सीमा की सुरक्षा में डटे सैनिकों को बर्फ के बीच गश्त करनी पड़ रही है। बर्फबारी और बारिश के बाद दूसरे ही दिन जिले का तापमान चार डिग्री गिर गया। वहीं मुनस्यारी के खलिया में एक इंच बर्फबारी हुई। पर्यटकों ने यहां पहुंचकर बर्फबारी का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी, चक्रवाती परिसंचरण से होगी बारिश
आईएमडी के अनुसार, नगालैंड और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव में, 21 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की भी संभावना है। 15, 16 और 19 फरवरी को गरज के साथ बारिश और कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा होने की संभावना है।


धीरे-धीरे बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री तक वृद्धि होगी। अगले चार दिन के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। पूर्वी भारत में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आएगा। उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन बाद अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अगले दो दिन के बाद अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed