फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will be connected to longest undersea cable project in world internet services to get better

अच्छी खबर: दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना से जुड़ेगा भारत, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर इंटरनेट सेवाएं

Sun, 16 Feb 2025 07:27 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 16 Feb 2025 07:27 AM IST
सार

मेटा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मेटा भारत में निवेश कर रहा है, जो इसके सबसे बड़े बाजारों में से एक है। दूरसंचार ऑपरेटर अपने ग्राहकों को इंटरनेट पहुंच देने के लिए समुद्री केबल से जुड़ते हैं। 

विज्ञापन
India will be connected to longest undersea cable project in world internet services to get better
Internet - फोटो : Freepic

विस्तार

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली अमेरिका की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे लंबी समुद्री केबल परियोजना से जुड़ेगा। मेटा ने शनिवार को 'प्रोजेक्ट वाटरवर्थ' की घोषणा की, जो पांच प्रमुख महाद्वीपों तक पहुंचेगा और 50,000 किलोमीटर से अधिक लंबा होगा। इसकी लंबाई पृथ्वी की परिधि से भी अधिक है। 'प्रोजेक्ट वाटरवर्थ' इस दशक के अंत तक चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मेटा की ओर से जारी बयान
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री केबल नेटवर्क अमेरिका, ब्राजील, भारत, दक्षिण अफ्रीका और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के साथ 5 महाद्वीपों को जोड़ेगा। यह परियोजना अमेरिका-भारत संयुक्त नेतृत्व बयान का हिस्सा थी, जिसे 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद जारी किया गया था। मेटा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मेटा भारत में निवेश कर रहा है, जो इसके सबसे बड़े बाजारों में से एक है।
विज्ञापन


ग्राहकों को इंटरनेट पहुंच देने के लिए समुद्री केबल
भारत, अमेरिका और अन्य स्थानों को जोड़ने के लिए दुनिया की सबसे लंबी, सबसे अधिक क्षमता वाली और सबसे तकनीकी रूप से उन्नत समुद्री केबल परियोजना लाई जा रही है। इंटरनेट संचालन के लिए समुद्री केबल महत्वपूर्ण हैं, जो देशों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। स्थानीय दूरसंचार ऑपरेटर अपने ग्राहकों को इंटरनेट पहुंच देने के लिए समुद्री केबल से जुड़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed