फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: PM मोदी आज इटली रवाना होंगे; कुवैत में इमारत में लगी आग से 40 भारतीयों की मौत, पढ़ें आज की अहम खबरें

Thu, 13 Jun 2024 07:43 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के लिए रवाना होंगे। वह वहां तीन दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के नए कार्यकाल का यह पहला विदेशी दौरा है। इसके अलावा, कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 40 भारतीयों की मौत की खबर है। वहीं, आज से श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चारों द्वार फिर से खोले जाएंगे। ओडिशा की नई भाजपा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में मंदिर की मौजूदा सभी जरूरतों के लिए कॉपर्स फंड स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह जानकारी बुधवार को दी। इधर, पश्चिम बंगाल में ज्यादा निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक राज्य के सचिवालय 'नबन्ना' में होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी - फोटो : ANI

जी-7 समिट में शामिल होने के लिए आज इटली रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के लिए रवाना होंगे। इटली के फसानो में आज से तीन दिवसीय जी 7 शिखर सम्मेलन का आगाज हो रहा है। इसमें पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी के नए कार्यकाल का यह पहला विदेशी दौरा है। प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले इटली में भारत की राजदूत वाणी राव ने कहा कि पीएम मोदी वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगे। एएनआई से बात करते हुए, दूत वाणी राव ने बताया कि पीएम मोदी भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान हुए कुछ प्रमुख मुद्दों पर भी यहां चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
कुवैत आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कुवैत में छह मंजिला इमारत में आग लगने से 40 भारतीयों की मौत
कुवैत में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें  40 भारतीयों की मौत की खबर है।  इसके अलावा इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। जिस इमारत में यह भीषण आग लगी, उसमें 190 से अधिक लोग रहते थे। सभी एक ही संस्थान में काम करते थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
जगन्नाथ पुरी - फोटो : ani

जगन्नाथपुरी मंदिर के सभी चार द्वार आज खुलेंगे
आज से श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चारों द्वार फिर से खोले जाएंगे। साथ ही मंदिर की मौजूदा सभी जरूरतों के लिए कॉपर्स फंड स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। ओडिशा की नई भाजपा सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ये प्रस्ताव मंजूर किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह जानकारी बुधवार को दी है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ani

मुख्यमंत्री ममता की अध्यक्षता में आज सचिवालय में औद्योगिक बैठक
पश्चिम बंगाल में ज्यादा निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक राज्य के सचिवालय 'नबन्ना' में होगी। अधिकारियों के मुताबिक सीएम के 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' की तैयारियों पर भी चर्चा करने की उम्मीद है, जो कि इस साल नवंबर में होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला

मानसून की सुस्त चाल से अभी चार दिन और सताएगी गर्मी
केरल में समय पर पहुंचे मानसून की सुस्त चाल से देश के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है। अभी चार दिन राहत के आसार नहीं हैं और लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी चार दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 17 से कुछ राहत मिलने की संभवना है। मध्य भारत में मानसून के ठहराव से उत्तर व पश्चिमी भारत में मानसून के आगमन में देरी की आशंका होने लगी है, जिससे इन क्षेत्रों में कुछ और दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
आग बुझाने में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

लोनी के मकान में भीषण आग से दो बच्चों समेत पांच जिंदा जले
बेहटा हाजीपुर गांव में पार्किंग ठेकेदार सारिक के दो मंजिला मकान में बुधवार रात आठ बजे भीषण आग लग जाने से दो मासूम बच्चे और दो महिलाओं समेत पांच लोग जिंदा जल गए। ये पांचों धुएं की वजह से बाहर नहीं निकल सके। रात 12 बजे इनके शव निकाले गए। एक युवती और एक बच्चा बुरी तरह झुलस गए हैं। आग लगने की वजह मकान की पहली मंजिल पर रखीं मशीनों में बिजली का शार्ट सर्किट होना मानी जा रही है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतकों में सारिक की पत्नी फरहीन (25), सात माह का बेटा सीज, बहन नाजरा 35), बहनोई सैफ (36) और भांजी इसरा (चार) शामिल हैं। सारिक की दूसरी बहन उज्मा और नाजरा का बेटा अर्श रहमान बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
जम्मू में आतंकी हमला - फोटो : Self
डोडा पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए
डोडा पुलिस ने चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। ये आतंकी भद्रवाह, थाथरी और गंदोह के ऊपरी इलाकों में घूम रहे हैं और आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इन आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने के लिए 5 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इन आतंकवादियों की मौजूदगी या आवाजाही के बारे में निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

यूक्रेन के साथ नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली रवाना हुए। सम्मेलन के दौरान वह यूक्रेन के साथ नए सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस दौरान यूक्रेन को अमेरिका के दीर्घकालिक समर्थन का वचन दिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि राष्ट्रपति बाइडन शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फिर से मुलाकात करेंगे और उसके बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

संयुक्त राष्ट्र के जांच आयोग ने गाजा युद्ध को 'मानवता के खिलाफ अपराध' बताया
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि गाजा में हुए युद्ध के लिए इस्राइल और हमास दोनों ही जिम्मेदार हैं। साथी ही कहा कि इजराइल की कार्रवाई से नागिरकों की मौत हुई, जो कि मानवता के खिलाफ है। संयुक्त राष्ट्र ने यह निष्कर्ष दो समानांतर रिपोर्ट के आधार पर निकाला है। जिसमें पहली रिपोर्ट 7 अक्टूबर के हमास के हमलों पर थी जबकि दूसरी रिपोर्ट इस्राइल की प्रतिक्रिया में की गई कार्रवाई पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग(सीओआई) की यह रिपोर्ट व्यापक रूप से लिए गए सबूतों और अपराधियों की पहचान करने के बाद प्रकाशित की गई है। जिसमें इस्राइल में किए गए हमलों और कब्जा करने वाले फिलीस्तीनी क्षेत्रों को शामिल किया गाय है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2024 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम अमेरिका - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम की अमेरिका पर जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें बरकरार
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे की बेहतरीन साझेदारी के दम पर भारत ने अमेरिका को सात विकेट से हराकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई किया। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन सूर्यकुमार और शिवम ने टीम को संभाला जिसके दम पर भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed