फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Probe Flags "Crimes Against Humanity" In Gaza, Israel Rejects Findings

Gaza War: संयुक्त राष्ट्र के जांच आयोग ने गाजा युद्ध को "मानवता के खिलाफ अपराध" बताया, इस्राइल ने किया खारिज

Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जेनेवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जेनेवा Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग ने गाजा में चल रहे संघर्ष के लिए इस्राइल और हमास दोनों को ही जिम्मेदार ठहराते हुए मानवता के खिलाफ बताया है। वहीं इस्राइल ने आयोगी की इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे इस्राइल विरोधी बताया है।

विज्ञापन
UN Probe Flags "Crimes Against Humanity" In Gaza, Israel Rejects Findings
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि गाजा में हुए युद्ध के लिए इस्राइल और हमास दोनों ही जिम्मेदार हैं। साथी ही कहा कि इजराइल की कार्रवाई से नागिरकों की मौत हुई, जो कि मानवता के खिलाफ है। 

विज्ञापन
दो समानांतर रिपोर्टो के आधार पर निकाला निष्कर्ष

संयुक्त राष्ट्र ने यह निष्कर्ष दो समानांतर रिपोर्ट के आधार पर निकाला है। जिसमें पहली रिपोर्ट 7 अक्टूबर के हमास के हमलों पर थी जबकि दूसरी रिपोर्ट इस्राइल की प्रतिक्रिया में की गई कार्रवाई पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग(सीओआई) की यह रिपोर्ट व्यापक रूप से लिए गए सबूतों और अपराधियों की पहचान करने के बाद प्रकाशित की गई है। जिसमें इस्राइल में किए गए हमलों और कब्जा करने वाले फिलीस्तीनी क्षेत्रों को शामिल किया गाय है। 

विज्ञापन

सीओआई का कहना है कि इस्राइल आयोग के साथ सहयोग नहीं करता है और उसके काम में बाधा डालता है। इस्राइल जांच करने वालों को इस्राइल और कब्जा किए गए फिलिस्तीनी क्षेत्रों तक जाने से भी रोकता है। इस्राइल का मानना है कि आयोग इस्राइल विरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्राइल ने आयोग की रिपोर्ट को खारिज किया
इस्राइल राजनायिकों ने जेनेवा में यूएन के आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस्राइल के राजदूत ने जेनेवा में सोवित संघ में कहा, आयोग ने एक बार फिर साबित कर दिया है संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग इस्राइल विरोधी राजनीतिक एजेंडा चला रहा है। वहीं आयोग की रिपोर्ट पर हमास की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 


इस्राइल के मुताबिक 7 अक्टूबर को सीमा पर से हुए हमले में 1200 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 250 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद गाजा में जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई है। वहीं फलस्तीनी आंकड़ों के मुताबिक इस्राइल के कारण 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed