फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Heatwave to Extend for Four Days More Due to Slow Pace of Monsoon News in Hindi

Weather: मानसून की सुस्त चाल से अभी चार दिन और सताएगी गर्मी, उत्तर-पश्चिम व पूर्वी हिस्सों में 17 से राहत संभव

Thu, 13 Jun 2024 05:33 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 13 Jun 2024 05:33 AM IST
सार

Weather Forecast: अभी चार दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 17 से कुछ राहत मिलने की संभवना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Heatwave to Extend for Four Days More Due to Slow Pace of Monsoon News in Hindi
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में समय पर पहुंचे मानसून की सुस्त चाल से देश के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है। अभी चार दिन राहत के आसार नहीं हैं और लू का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी चार दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 17 से कुछ राहत मिलने की संभवना है। मध्य भारत में मानसून के ठहराव से उत्तर व पश्चिमी भारत में मानसून के आगमन में देरी की आशंका होने लगी है, जिससे इन क्षेत्रों में कुछ और दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में पहुंचने के बाद मानसून की गति धीमी हो गई है। अगर अगले 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ने के लिए गति नहीं पकड़ता है, तो उत्तर भारत में इसके आगमन में पांच दिन से एक सप्ताह तक देरी हो सकती है। पश्चिमी राज्य मुंबई और गुजरात में भी मानसून फिलहाल दो दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। देश में मानसून में देरी फसल में नुकसान के तौर पर देखी जाती है, क्योंकि 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था को चलाने में अहम योगदान देने वाला कृषि क्षेत्र मानसून के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। मौसम विभाग के के मुताबिक, अब तक हुई मानसून बारिश सामान्य से एक फीसदी कम रही है, जिससे आगे चलकर बारिश में और कमी के संकेत नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार, झारखंड समेत   इन राज्यों में राहत नहीं
मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
n मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में फिलहाल 16 जून तक भीषण गर्मी रहेगी। झारखंड में गर्मी की वजह से स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी दे दी गई है। पश्चिम बंगाल में स्कूल के समय में बदलाव करने का निर्देश दिया गया है।


महाराष्ट्र में भारी बारिश व भूस्खलन से दो की मौत
उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है तो देश के दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले चार से पांच दिन कहीं मूसलाधार तो कहीं अत्यधिक मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मालशेज घाट इलाके में भूस्खलन की चपेट में एक ऑटो रिक्शा के आ जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं। राज्य में इस महीने वर्षा जनित घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 11 लोगों की जान आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed