Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shadow of a terror threat over Diljit's concert Punjabi Sahitya Akademi writes to CM Fadnavis seeks security

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर आतंकी खतरे का साया?: पंजाबी साहित्य अकादमी ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, मांगी सुरक्षा

Sat, 14 Nov 2026 03:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 14 Nov 2026 03:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष बल मलकीत सिंह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या मांग की?

विज्ञापन
Shadow of a terror threat over Diljit's concert Punjabi Sahitya Akademi writes to CM Fadnavis seeks security
दिलजीत के शो को लेकर फडणवीस को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य पंजाबी साहित्य अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष, बल मलकीत सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा। इसमें गायक दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


सरकार से क्या मांग की? 
यह मांग बीएमसी की मेयर रितु तावड़े को कथित तौर पर मिले बम की धमकी वाले ईमेल के बाद की गई है। उन्होंने साइबर सेल से तुरंत जांच कराने, अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तैनात करने, तथा एंटी-सबोटेज, बम डिटेक्शन और के9 यूनिट्स (डॉग स्क्वॉड) द्वारा लगातार निगरानी रखने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


27 नवंबर के शो में हजारों प्रशंसकों के आने की उम्मीद है, इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है, ताकि कॉन्सर्ट में आने वालों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और मुंबई पुलिस की ओर से पहले से ही की जा रही सुरक्षा व्यवस्था को स्वीकार करते हुए, सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर हजारों लोगों की मौजूदगी को देखते हुए और अधिक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

कितने सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने की मांग? 
उनके पत्र के अनुसार, कॉन्सर्ट के लिए 1,500 से अधिक निजी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा, पांचों गेटों पर प्रवेश के समय जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल पर सघन तलाशी अभियान भी चलाया जाएगा।


साइबर जांच को लेकर क्या कहा? 
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के अलावा, सिंह ने बम की धमकी वाले ईमेल के आईपी एड्रेस और उनके स्रोत का पता लगाने के लिए तुरंत साइबर जांच कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सेल से कहा है कि वे धमकियां भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल अकाउंट्स की जांच करें और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed