फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kuwait apartment blaze Indians among over 40 killed News updates in Hindi

Kuwait: कुवैत रवाना हुए विदेश राज्य मंत्री; PM ने किया मुआवजे का एलान, भीषण हादसे में 40 भारतीयों की मौत

Thu, 13 Jun 2024 01:10 AM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 13 Jun 2024 01:10 AM IST
सार

Kuwait Fire: कुवैत के मंगफ इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। कुवैत की एक न्यूज एजेंसी की अनुसार इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 40 भारतीयों की मौत की खबर है। पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है।

विज्ञापन
Kuwait apartment blaze Indians among over 40 killed News updates in Hindi
कुवैत आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कुवैत में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें  40 भारतीयों की मौत की खबर है।  इसके अलावा इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। जिस इमारत में यह भीषण आग लगी, उसमें 190 से अधिक लोग रहते थे। सभी एक ही संस्थान में काम करते थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘मृतकों में अधिकांश भारतीय नागरिक’
कुवैत के फॉरेंसिक विभाग के महानिदेशक मेजर जनरल ईद अल-ओवैहान का कहना है कि मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से अधिकांश केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारतीय राज्यों के नागरिक थे। मृतकों की उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए +965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की तरफ से हर संभव मदद का एलान किया गया है।

मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में हुए अग्निकांड पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘कुवैत में आग की दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास द्वारा इस घटना पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।’ पीएम मोदी ने इस हादसे में मृतक भारतीय नागरिकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

 


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘कुवैत में आग की घटना से आहत हूं। इस घटना में 40 लोगों की मौत और 50 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।’ विदेश मंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आशा जताई है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होंगे।
 

पीएम मोदी ने बुलाई आपात बैठक
उधर प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में अग्निकांड की घटना की समीक्षा के लिए बैठक ली। बैठक में बताया गया कि हादसे में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि अधिकांश मौतें धुएं की वजह से हुईं। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, पीएम के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा मौजूद रहे। 
 



विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना
पीएम मोदी के निर्देशों पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो गए हैं। वे वहां राहत कार्यों की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के शवों की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। बैठक के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा ‘हम कुवैत अग्निकांड के पीड़ितों के साथ खड़े हैं, हम उनके प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हैं। हमने पीएम मोदी के साथ बैठक की और कल सुबह हम कुवैत की यात्रा कर रहे हैं।’ 

 

 

 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हादसे में केरल के कई लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में मृतकों के नाम भी बताए गए हैं। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता। 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों की पहचान इस प्रकार की गई: शिबू वर्गीस, उमरुद्दीन शमीर (33), आकाश शशिधरन नायर (23), रंजीत, थॉमस जोसेफ, प्रवीण माधव सिंह, लुकोस उन्नुन्नी, भुनाथ रिचर्ड रॉय आनंद, केलू पी , स्टीफन अब्राहम साबू, मोहम्मद शरीफा, अनिल गिरी, संजू वर्गीस, द्वारिकेश पटनायक, पीवी मुरलीधरन, विश्वास कृष्णन, अरुण बाबू, साजन जॉर्ज, रेमंड, जीसस लोप्स, डेनी बेबी करुणाकरण।

इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने के आदेश 
कुवैत के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने पुलिस को मंगफ स्थित इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार कंपनी और बिल्डिंग के मालिक हैं। उन्होंने कुवैत प्रशासन और नगर पालिका को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
बता दें कि कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से करीब 9 लाख भारतीय वहां काम करते हैं।  

विदेश मंत्री बोले- घटना की जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुवैत में हुए अग्निकांड को लेकर कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याह्या से बात की गई है। उन्होंने मामले में कुवैती अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों से अवगत कराया। साथ ही आश्वासन दिया गया कि घटना की पूरी जांच करके जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया है घायलों को जरूरी इलाज दिया जा रहा है।’


घायलों को कुवैत के 5 सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निकांड में घायल हुए लोगों को कुवैत के 5 सरकारी अस्पतालों (अदान, जाबेर, फरवानिया, मुबारक अल कबीर और जहरा अस्पताल) में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनका उचित इलाज कराया जा रहा है। कुवैत में हमारा दूतावास प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed