{"_id":"666a05c86bf3cf108b071217","slug":"mamata-to-chair-industry-meet-at-bengal-secretariat-today-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता की अध्यक्षता में सचिवालय में आज औद्योगिक बैठक, राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता की अध्यक्षता में सचिवालय में आज औद्योगिक बैठक, राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए होगी चर्चा
Thu, 13 Jun 2024 02:02 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:02 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में उद्योगपतियों को निवेश के लिए आकर्षित करना है।
विज्ञापन
ममता बैनर्जी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में ज्यादा निवेश बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डब्ल्यूबीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक राज्य के सचिवालय 'नबन्ना' में होगी
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक सीएम के 'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट' की तैयारियों पर भी चर्चा करने की उम्मीद है, जो कि इस साल नवंबर में होने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले साल हुए सम्मेलन में प्राप्त सभी निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी
अधिकारियों ने बताया कि "मुख्यमंत्री इस साल के बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की तैयारियों सहित कई मामलों पर चर्चा करना चाहती हैं। इसके साथ ही पिछले साल हुए सम्मेलन में प्राप्त सभी निवेश प्रस्तावों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगी।"
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीआईडीसी) राज्य में उद्योग, निवेश और बुनियादी ढांचे की अवधारणा, विकास, वृद्धि और सुविधा बढ़ाने के लिए काम करता है।
‘उद्योगपतियों को पश्चिम बंगाल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है’
राज्य सचिवालय के एक अन्य सूत्र ने कहा कि बनर्जी को जानकारी मिली है कि कई उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करते समय कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से बात कर सकती हैं।