{"_id":"6af822414622f99088010099","slug":"ed-action-against-karnataka-public-service-commission-paper-leak-mastermind-ias-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी: कर्नाटक लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने ही लीक करा दिया पर्चा, आवेदकों से वसूले 20-40 लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी: कर्नाटक लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने ही लीक करा दिया पर्चा, आवेदकों से वसूले 20-40 लाख रुपये
Sat, 14 Nov 2026 02:26 PM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:26 PM IST
सार
कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन का पेपर लीक होने के मामले में ईडी ने आरोपियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति फ्रीज की है। इस मामले में मुख्य आरोपी आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
पेपर लीक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय के बंगलूरू जोनल कार्यालय ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले के मामले में, 'धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002' (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत 1.22 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में कर्नाटक लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष शिवशंकरप्पा साहूकार, सदस्य गीता बीवी शिवमूर्ति और आयोग के तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक (सीओई) आईएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार की चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला
ईडी ने यह जांच बंगलूरू के विधान सौधा पुलिस स्टेशन में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। ये एफआईआर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 318(3), 318(4), 336(2), 336(3) और 340(2) के तहत दर्ज की गई थीं। मामला कर्नाटक राज्य सरकार के पशुपालन और मत्स्य विभाग में 'पशु चिकित्सा अधिकारी' के पदों की भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितताओं और केपीएससी भर्तियों में फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने से जुड़ा है। जांच से पता चला है कि केपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष, एक सदस्य और तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक ने बसवराज कन्नाले और अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। उन्होंने अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया।
उम्मीदवारों को पक्का चयन दिलाने का लालच देकर उनसे रिश्वत ली गई। इसके लिए उन्होंने कई तरीके अपनाए।
(i) सही उत्तरों के निशान वाले प्रश्न पत्रों को लीक करना,
(ii) उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सही उत्तर कुंजियां लीक करना
(iii) 1:3 की पात्रता सूची तैयार करने के चरण में गोपनीय अंकों का दुरुपयोग करना।
पेपर लीक के एवज में वसूले लाखों रुपये
आगे की जांच से पता चला है कि तत्कालीन सीओई, ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने अपने करीबी सहयोगी बसवराज कन्नले को सही उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र लीक कर दिए थे। बसवराज कन्नले ने परीक्षा से एक दिन पहले, यानी 08/01/2026 को, बंगलूरू के बाहरी इलाके में स्थित विला में 10 उम्मीदवारों के बीच इन प्रश्न पत्रों को बांट दिया। इसके बदले में उसने 20 लाख से 40 लाख रुपये तक की अवैध रकम की मांग की। इसमें से कुछ रकम एडवांस के तौर पर ले ली गई, जबकि बाकी रकम के लिए उम्मीदवारों से खाली हस्ताक्षरित चेक और प्रॉमिसरी नोट ले लिए गए।
विज्ञापन
इन उम्मीदवारों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाएं, केपीएससी द्वारा जारी की गई शुरुआती उत्तर कुंजी से मेल खाती थीं। इनमें वे उत्तर भी शामिल थे, जो बाद में संशोधित उत्तर कुंजी में गलत पाए गए थे। इसके अलावा, शिवशंकरप्पा साहूकार के कहने पर, ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने (जो कस्टोडियन थे) सीटिंग अरेंजमेंट और जंबल्ड चार्ट्स का इस्तेमाल करके 6 उम्मीदवारों के लिए 80 सवालों के सही जवाब तैयार किए। इन उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर गीता बीवी ने दिए थे और ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने 08/01/2026 को ये जवाब उन्हें सौंप दिए। इसके बदले में, तत्कालीन चेयरमैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि केएएस परीक्षा में उनकी पसंद के उम्मीदवार को इंटरव्यू में अच्छे अंक दिए जाएंगे। शिवशंकरप्पा साहूकार के घर से एक नोटबुक जब्त की गई, जिसमें उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर सेंटर के हिसाब से लिखे हुए थे।
यह उनकी अपनी लिखावट में थे। शिवशंकरप्पा साहूकार ने एक उम्मीदवार से 20 लाख रुपये की डील के तहत 10 लाख रुपये नकद लिए, जबकि गीता बीवी ने एक दूसरे उम्मीदवार से 40 लाख रुपये की डील के तहत 20 लाख रुपये नकद लिए। इस तरह से हासिल की गई अवैध रकम नकद के रूप में और साथ ही 'मेसर्स ओम लक्ष्मी सौहार्द सहकारी संघ नियमित, भालकी (बीदर)' तथा अन्य तीसरे पक्षों के बैंक खातों के जरिए जमा की गई। इसे छिपाने के लिए फर्जी बचत खातों में एंट्री की गई।
पेपर लीक के पैसों से खरीदी ज्वैलरी
अपराध से मिली इस रकम से, ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को फायदा पहुंचाने के लिए किसी तीसरे व्यक्ति के नाम पर 52.30 लाख रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी खरीदी गई। इसका भुगतान तीसरे पक्षों के खातों के जरिए और नकद में किया गया। इसके अलावा, ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार, उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों की हवाई यात्रा का 13.31 लाख रुपये का खर्च भी बसवराज कन्नाले ने तीसरे पक्षों के खातों के जरिए उठाया। इससे पहले, ईडी केपीएससी कार्यालय सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी। 17/09/2026 को बसवराज कन्नाले, 18/09/2026 को ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और 06/10/2026 को शिवशंकरप्पा साहूकार तथा गीता बीवी शिवमूर्ति को गिरफ्तार किया गया।