फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: PM मोदी का मुंबई दौरा आज; 23 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से घिरे यूपी के 800 गांव

Sat, 13 Jul 2024 06:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरेगांव में एनईएससीओ प्रदर्शनी केंद्र में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। दूसरी तरफ, पूरे देश में मानसूनी बारिश जारी है। पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश आसमान से आफत बनकर टूट रही है। देश के 23 राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं। इसके अलावा, ओडिशा की भाजपा सरकार पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (खजाना) को फिर से खोलने पर आज फैसला करेगी। वहीं, दूसरी तरफ पुरी में भगवान जगन्नाथ की 'बाहुड़ा यात्रा' के दौरान अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

पीएम मोदी का मुंबई दौरा आज, विकास कार्यों की सौगात देंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गोरेगांव में एनईएससीओ प्रदर्शनी केंद्र में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, दोनों में दो सुरंगें हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

23 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में घिरे यूपी के 800 गांव
पूरे देश में मानसूनी बारिश जारी है। पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश आसमान से आफत बनकर टूट रही है। उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन के चलते बंद बदरीनाथ हाईवे 83 घंटे बाद खुल गया है। हाईवे बंद होने से लगभग साढ़े चार हजार यात्री जगह-जगह फंस गए थे। बिहार में बिजली गिरने से बीते 24 घंटे में 21 और लोगों की जान चली गई है। असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन अभी भी 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। देश के 23 राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
भगवान जगन्नाथ मंदिर - फोटो : एएनआई

Jagannathpuri: रत्न भंडार खोलने पर फैसला आज
ओडिशा की भाजपा सरकार पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार (खजाना) को फिर से खोलने पर आज फैसला करेगी। भाजपा ने ओडिशा में सत्ता में आने पर 12वीं सदी के मंदिर के खजाने को फिर से खोलने का वादा किया था। मंदिर का खजाना आखिरी बार 46 साल पहले 1978 में खोला गया था। इसे दोबारा खोलना राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा था। दूसरी तरफ पुरी में भगवान जगन्नाथ की 'बाहुड़ा यात्रा' के दौरान अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रथ यात्रा के दौरान मूर्ति गिरने से उपजे विवाद के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं हों। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
तंबाकू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

तंबाकू छुड़वाने के लिए सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होंगे क्लीनिक
तंबाकू की लत से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में अलग से क्लीनिक शुरू करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने इसका आदेश भी जारी किया है, जिसमें कहा है कि यह क्लीनिक नशा मुक्ति केंद्र की तरह संचालित होंगे। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में अलग से रोजाना ओपीडी संचालित होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पूर्वोत्तर दौरे के दौरान - फोटो : एएनआई

सेना प्रमुख ने मणिपुर और चीन सीमा पर हालात का जायजा लिया
सेना प्रमुख के रूप में 30 जून को कार्यभार संभालने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्वोत्तर की अपनी पहली यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में चीन सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जनरल द्विवेदी ने दीमापुर मुख्यालय वाली 2 कोर सहित पूर्वी सेना कमान के तहत सभी कोर संरचनाओं का भी दौरा किया। इस दौरान उन्हें मणिपुर की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई, जहां पिछले एक साल में बड़े पैमाने पर जातीय हिंसा देखी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
डॉ. जॉर्ज मैथ्यू - फोटो : एएनआई

भारतवंशी के नाम पर हुआ यूएई की सड़क का नामकरण
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में एक सड़क का नाम भारतीय मूल के 84 वर्षीय चिकित्सक डॉ. जार्ज मैथ्यू के नाम पर रखा गया है। उन्हें देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह श्रद्धांजलि दी गई है। अल मफराक में शेख शाकबूथ मेडिकल सिटी के पास की सड़क को अब जॉर्ज मैथ्यू स्ट्रीट के नाम से जाना जाएगा। यह नगर पालिका और परिवहन विभाग (डीएमटी) द्वारा 'यूएई के दूरदर्शी लोगों का सम्मान: स्मारक सड़कें' परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उन व्यक्तियों को सराहना है, जिन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- क्या दिल्ली के एलजी खुद को अदालत समझते हैं
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना खुद को अदालत समझते हैं। शीर्ष अदालत ने इस मामले में एलजी की भूमिका की निंदा की। साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले ही दिन बता देना चाहिए था कि एलजी ने पेड़ काटने के आदेश दिए थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
सोनीपत मुठभेड़ में शामिल दिल्ली पुलिस के डीसीपी अमित गोयल - फोटो : अमर उजाला

Sonipat Encounter: दिल्ली के बर्गर किंग हत्याकांड में शामिल थे मारे गए दो बदमाश
पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के फूड ज्वाइंट बर्गर किंग में मारे गये युवक अमन जून की हत्या के तार सोनीपत एनकाउंटर में ढेर हुए दो बदमाशों से जुड़े हैं। बर्गर किंग गोलीकांड और हत्या के पीछे कथित तौर पर दो शूटरों सहित तीन गैंगस्टरों को हरियाणा पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच के संयुक्त ऑपरेशन में शुक्रवार को मार गिराया गया। आशीष और रिढाना वही थे जिन्होंने 18 जून को राजौरी गार्डन बर्गर किंग आउटलेट में 26 वर्षीय अमन जून की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनीपत मुठभेड़ में शामिल दिल्ली पुलिस के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि मारे गए दो बदमाश दिल्ली के बर्गर किंग आउटलेट गोलीकांड और हत्या में शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
सालाजार पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

असम के काजीरंगा में मिला असली हैरी पॉटर सांप सालाजार पिट वाइपर
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सालाजार पिट वाइपर पाया गया है। इसका नाम लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला के सालाजार स्लीथेरिन के नाम पर रखा गया है। पिट वाइपर विषैले सांपों में से एक है, जो अपनी आंख और नाक के बीच स्थित ऊष्मा-संवेदी पिट अंग के कारण पहचाना जाता है। बंगलूरू के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और अन्य शोधकर्ताओं की इस खोज को जूसिस्ट मैट्रिक्स एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित किया गया है। यह प्रजाति पूर्वोत्तर राज्य में एक साल से भी कम समय में खोजी गई सरीसृपों की पांचवीं प्रजाति है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 july 2024 Updates On Amar Ujala
रक्तदान करते रक्तदाता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अपना खून देकर दूसरों की जान बचाने में यूपी वाले सबसे आगे
अपना खून देकर औरों की जान बचाने में उत्तर प्रदेश के लोगों का पूरे देश में कोई मुकाबला नहीं है। राज्य की 14.61 फीसदी आबादी ने साल 2023 में रक्तदान किया जो सर्वाधिक है। यूपी के बाद महाराष्ट्र दूसरे व गुजरात तीसरे पायदान पर है। आरटीआई कार्यकर्ता विपुल शर्मा के आवेदन के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ई रक्तकोष पोर्टल के आंकड़े साझा करते हुए बताया, कोरोना महामारी के बाद देश में हर साल रक्तदान में करीब 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में 45 लाख यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो 2022 में बढ़कर 80 लाख यूनिट तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed