फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief General Upendra Dwivedi reviews security situation along China border and Manipur

Indian Army: सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी की पहली पूर्वोत्तर यात्रा, मणिपुर और चीन सीमा पर हालात का जायजा लिया

Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर (नागालैंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीमापुर (नागालैंड) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 06:34 AM IST
सार

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपने दौरे की शुरुआत में सेना प्रमुख द्विवेदी तेजपुर स्थित गजराज 4 कोर पहुंचे, जहां उन्हें चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर वर्तमान स्थिति और वहां की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने सुकना स्थित 33 कोर मुख्यालय के दौरे के दौरान सिक्किम में चल रही बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। 
 

विज्ञापन
Army Chief General Upendra Dwivedi reviews security situation along China border and Manipur
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पूर्वोत्तर दौरे के दौरान - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेना प्रमुख के रूप में 30 जून को कार्यभार संभालने के बाद जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्वोत्तर की अपनी पहली यात्रा की। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में चीन सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जनरल द्विवेदी ने दीमापुर मुख्यालय वाली 2 कोर सहित पूर्वी सेना कमान के तहत सभी कोर संरचनाओं का भी दौरा किया। इस दौरान उन्हें मणिपुर की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई, जहां पिछले एक साल में बड़े पैमाने पर जातीय हिंसा देखी गई है। 

विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपने दौरे की शुरुआत में सेना प्रमुख द्विवेदी तेजपुर स्थित गजराज 4 कोर पहुंचे, जहां उन्हें चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर वर्तमान स्थिति और वहां की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख ने सुकना स्थित 33 कोर मुख्यालय के दौरे के दौरान सिक्किम में चल रही बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की। यात्रा के दौरान सेना प्रमुख के साथ पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी भी थे। 
विज्ञापन


बता दें कि तीसरी कोर अरुणाचल प्रदेश के शेष क्षेत्र की देखभाल करती है, जबकि चौथी कोर अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर की देखभाल के लिए प्रभारी है। वहीं, 33 कोर सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अपनी लड़ाकू संरचनाओं के साथ अन्य जिम्मेदारियों के साथ-साथ सिक्किम में एलएसी की देखभाल भी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed