फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Kaziranga National Park Salazar pit viper snake found know details of research

खोज: असम के काजीरंगा में मिला असली हैरी पॉटर सांप सालाजार पिट वाइपर, शरीर चमकीला हरा और सिर पर धारियां

Sat, 13 Jul 2024 05:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 05:39 AM IST
सार

सालाजार पिट वाइपर (ट्राइमेरेसुरस लेसपेड) का शरीर चमकीला हरा है और सिर पर लाल-नारंगी धारियां हैं। खोजकर्ताओं ने सालाजार स्लीथेरिन से मिलते-जुलते होने के कारण इसका नाम सालाजार पिट वाइपर रखा था। इस नई खोज को सरीसृप अनुभाग की सूची में जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Assam Kaziranga National Park Salazar pit viper snake found know details of research
सालाजार पिट वाइपर सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सालाजार पिट वाइपर पाया गया है। इसका नाम लोकप्रिय हैरी पॉटर श्रृंखला के सालाजार स्लीथेरिन के नाम पर रखा गया है। पिट वाइपर विषैले सांपों में से एक है, जो अपनी आंख और नाक के बीच स्थित ऊष्मा-संवेदी पिट अंग के कारण पहचाना जाता है।

विज्ञापन


बंगलूरू के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और अन्य शोधकर्ताओं की इस खोज को जूसिस्ट मैट्रिक्स एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित किया गया है। यह प्रजाति पूर्वोत्तर राज्य में एक साल से भी कम समय में खोजी गई सरीसृपों की पांचवीं प्रजाति है।
विज्ञापन


शरीर चमकीला हरा और सिर पर धारियां
शोधकर्ताओं के अनुसार, सालाजार पिट वाइपर (ट्राइमेरेसुरस लेसपेड) का शरीर चमकीला हरा है और सिर पर लाल-नारंगी धारियां हैं। खोजकर्ताओं ने सालाजार स्लीथेरिन से मिलते-जुलते होने के कारण इसका नाम सालाजार पिट वाइपर रखा था। इस नई खोज को सरीसृप अनुभाग की सूची में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैव विविधता में लगातार बढ़ोतरी
इस साल फरवरी में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अमेजन वर्षावन में हरे एनाकोंडा की नई प्रजाति की भी खोज की थी। वैज्ञानिकों ने 26 फुट लंबे हरे एनाकोंडा का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed