फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Mumbai Visit Updates NESCO Goregaon foundation stones Laying MMRDA BMC projects news in Hindi

PM Mumbai Visit: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 29400 करोड़ की अलग-अलग परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sat, 13 Jul 2024 02:35 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jul 2024 02:35 AM IST
सार

PM Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज मुंबई को 29,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला मुंबई का दौरा है।

विज्ञापन
PM Modi Mumbai Visit Updates NESCO Goregaon foundation stones Laying MMRDA BMC projects news in Hindi
मुंबई में पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री द्वारा मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मध्य रेलवे के कल्याण यार्ड रिमॉडलिंग और नवी मुंबई के तुर्भे में गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखी। इसके अलावा पीएम मोदी द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार का भी शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन


ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना को 16,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाली ये सुरंगें बोरीवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे में घोड़बंदर रोड को जोड़ेंगी। उन्होंने आगे बताया कि 11.8 किलोमीटर लंबी बोरीवली ठाणे लिंक रोड बनने से ठाणे से बोरीवली की दूरी 12 किलोमीटर कम हो जाएगी और एक घंटे समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार मुंबई का दौरा
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला मुंबई दौरा है। विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी गोरेगांव में एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के मु्ंबई दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह समारोह में भी शिरकत कर सकते हैं। इसे देखते हुए मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed