फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates Incessant Rainfall Flood IMD Monsoon across India News in Hindi

Weather: 23 राज्यों में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में घिरे यूपी के 800 गांव; बिहार में वज्रपात का कहर

Sat, 13 Jul 2024 05:53 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jul 2024 05:53 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बाढ़ के कारण 800 गांवों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
Weather Updates Incessant Rainfall Flood IMD Monsoon across India News in Hindi
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूरे देश में मानसूनी बारिश जारी है। पहाड़ी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश आसमान से आफत बनकर टूट रही है। उत्तराखंड के जोशीमठ में भूस्खलन के चलते बंद बदरीनाथ हाईवे 83 घंटे बाद खुल गया है। हाईवे बंद होने से लगभग साढ़े चार हजार यात्री जगह-जगह फंस गए थे। बिहार में बिजली गिरने से बीते 24 घंटे में 21 और लोगों की जान चली गई है। असम में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन अभी भी 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। देश के 23 राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते पहाड़ दरक रहे हैं। मंगलवार सुबह सात बजे जोशीमठ में चुंगीधार के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आ गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मलबा हटाने में जुटी थी कि उसी दिन फिर सुबह 11 बजे पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट गया और भारी भरकम चट्टान सड़क पर अटक गई। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदान कराने के लिए जा रहीं पोलिंग पार्टियों के साथ ही बड़ी संख्या में चार धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालु भी फंस गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम हाईवे को पहले पैदल यात्रियों के लिए भी फिर वाहनों के लिए खोल दिया गया। हाईवे खुलते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने जय बदरीविशाल और जो बोले सोनिहाल के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ में घिरे यूपी के 800 गांव
भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के बाद यूपी के कई शहरों में अब बाढ़ का असर विकराल रूप लेता जा रहा है। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सीतापुर के करीब 250 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, लखीमपुर खीरी के 150, शाहजहांपुर के 30, बदायूं के 70, बरेली के 70 और पीलीभीत के करीब 222 गांव की बड़ी आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। पूर्वांचल के बलिया में भी बाढ़ की स्थिति के चलते कुछ घर बहने की खबर है। यूपी के करीब 800 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 

हिमाचल में 10 सड़कें बंद, 18 तक यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। भूस्खलन के चलते शिमला में चार समेत 10 सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने 13, 14, 17 और 18 जुलाई को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 1-12 जुलाई के बीच राज्य में 81.8 एमएम बारिश हुई है जो इस अवधि में सामान्य 85.6 एमएम से चार फीसदी कम है। शुक्रवार को धर्मशाला में सबसे अधिक 12.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बिहार में वज्रपात का कहर : इस माह 70 की मौत
बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान बिजली गिरने से 21 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक 6 मौतें मधुबनी जिले में हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर गहरा दुख जताया है और प्रत्येक मृतक परिजन को 4 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सिर्फ इस महीने बिजली गिरने से अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है।

मुंबई : सड़कें बनीं दरिया
मूसलाधार बारिश ने दिन-रात भागने वाली मुंबई की रफ्तार रोक दी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से मुंबई में सड़कें दरिया बन गई हैं। लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है और लंबी दूरी की ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के साथ ही मुंबई के ऊपर एक तूफानी चक्रवात की स्थिति बनी है और इसके प्रभाव के चलते शुक्रवार को भी जमकर बारिश हुई।

असम : हालात में मामूली सुधार
असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ और कई जिलों में बाढ़ का पानी घटना है। हालांकि, अभी भी राज्य के 24 जिलों के 2,406 गांवों में 12.33 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 41 हजार से अधिक लोग बेघर हुए हैं और 189 राहत शिविरों में शरण लिए हैं। बाढ़, बारिश और बिजली गिरने से अब तक 106 लोगों की जान जा चुकी है। एसडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों को राहत और बचाव कार्यों में लगाया गया है।

इन राज्यों में जमकर बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई है। गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, बिहार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है।

 
इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, असम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजस्थान के नागौर जिले के परबतसार में सबसे अधिक 89 एमएम और धौलपुर जिले के सेपाउ में 65 एमएम बारिश दर्ज की  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed