फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज CJI संजीव खन्ना का शपथ ग्रहण और कॉप-29 जलवायु सम्मेलन की शुरुआत; भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम

Mon, 11 Nov 2024 07:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जस्टिस संजीव खन्ना सोमवार को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस खन्ना रविवार को सेवानिवृत्त हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा। इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) फ्रेमवर्क कन्वेंशन (कॉप-29) के पक्षकारों का 29वां सम्मेलन सोमवार 11 नवंबर से 22 नवंबर तक अजरबैजान के बाकू में चलेगा। कॉप- 29 सरकारों, व्यापार और नागरिक समाज के नेताओं को जलवायु परिवर्तन के ठोस समाधान को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाएगा। इसका फोकस  वित्त पर होगा, क्योंकि दुनिया के देशों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन के बिगड़ते असर से जीवन और आजीविका की रक्षा करने के लिए खरबों डॉलर की जरूरत है। दूसरी तरफ, रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव सोमवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से व्यापार, आर्थिक, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के एक अहम सत्र का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस संजीव खन्ना (फाइल) - फोटो : एएनआई / सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट

जस्टिस संजीव खन्ना आज बनेंगे 51वें सीजेआई, न्याय प्रदान करने में तेजी लाना प्राथमिकता
जस्टिस संजीव खन्ना सोमवार को देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस खन्ना रविवार को सेवानिवृत्त हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा। जस्टिस खन्ना चुनावी बॉन्ड योजना खत्म करने और अनुच्छेद 370 निरस्त करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे। बतौर सीजेआई लंबित मामलों की संख्या घटाना और न्याय में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
कॉप-29 में पैसे बनाने पर फोकस - फोटो : अमर उजाला

COP-29: आज से 12 दिवसीय जलवायु सम्मेलन, फंड जुटाने पर फोकस
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) फ्रेमवर्क कन्वेंशन (कॉप-29) के पक्षकारों का 29वां सम्मेलन सोमवार 11 नवंबर से 22 नवंबर तक अजरबैजान के बाकू में चलेगा। कॉप- 29 सरकारों, व्यापार और नागरिक समाज के नेताओं को जलवायु परिवर्तन के ठोस समाधान को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाएगा। इसका फोकस  वित्त पर होगा,क्योंकि दुनिया के देशों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन के बिगड़ते असर से जीवन और आजीविका की रक्षा करने के लिए खरबों डॉलर की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव - फोटो : ANI

आज भारत आएंगे रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव
रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव सोमवार को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से व्यापार, आर्थिक, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के एक अहम सत्र का संयुक्त रूप से आयोजन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारतमंडपम - फोटो : एएनआई

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए टिकट बिक्री आज से
14 से 27 नवंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए टिकट बिक्री सोमवार से शुरू हो रही है। लोग डीएमआरसी के आधिकारिक एप के साथ-साथ भारतमंडपम के एप से भी क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए बीते दिनों दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) ने एक समझौता किया था। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : अमर उजाला

आजम परिवार से मिलने आज रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव
यूपी में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के शोर शराबे के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के परिवार से मिलने के लिए सोमवार को रामपुर पहुंचेंगे। वह यहां जेल रोड स्थित उनके आवास पर जाएंगे, जहां परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर

Jammu Kashmir : ठिकानों में घुसकर आतंकियों को मारने की योजना पर काम कर रही है पुलिस
कश्मीर पुलिस ने आतंकी ठिकानों में छिप कर बैठे आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस सेना और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर पिछले 15 दिनों में कई ऑपरेशन को अंजाम दिया है। कई आतंकियों को ढेर किया गया है। पुलिस खुफिया तंत्र को मजबूत कर रही है। इससे पहले की आतंकी अपने ठिकानों से बाहर आकर वारदात को अंजाम दें, आतंकियों को उन्हीं के ठिकानों में घुसकर मार देने की योजना पर पुलिस काम कर रही है। पिछले दिनों मारे गए लश्कर कमांडर को लेकर चलाया गया ऑपरेशन भी इसी का हिस्सा था। आने वाले दिनों में पुलिस की तरफ से इस ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

 अमेरिकी विश्वविद्यालय में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत; 16 घायल
अमेरिका के अलबामा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार को टस्केगी विश्वविद्यालय में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं अफरातफरी में 16 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोलीबारी का शिकार मृतक 18 साल का युवक विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था लेकिन हादसे में घायल हुए कुछ लोग विश्वविद्यालय के छात्र है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
भूकंप (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

समुद्री तूफान और ब्लैकआउट के बाद क्यूबा में भूकंप के झटके
क्यूबा में रविवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। कई हफ्तों के समुद्री तूफान और ब्लैकआउट के बाद आए तीव्र भूकंप से लोग दहशत में आ गए। हालांकि, अभी कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वी क्यूबा के बार्टोलोमे मासो से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। सैंटियागो डे क्यूबा जैसे बड़े शहरों समेत क्यूबा के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए।  ग्वांतानामो और जमैका में भी कुछ असर देखा गया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
खुदरा महंगाई दर (फाइल) - फोटो : PTI

अक्तूबर में 6 फीसदी के पार हो सकती है खुदरा महंगाई
खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और उच्च आधार प्रभाव के खत्म होने से अक्तूबर, 2024 में खुदरा महंगाई एक बार फिर आरबीआई के तय दायरे से बाहर निकलकर 6 फीसदी के पार पहुंच सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इससे न सिर्फ आम आदमी के घर का बजट बिगड़ जाएगा, बल्कि रेपो दर में हालिया कटौती की संभावनाएं भी धूमिल हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
आईएईए के महानिदेशक मारियानो ग्रॉसी - फोटो : अमर उजाला

यूएन के आईएईए प्रमुख मारियानो ग्रॉसी परमाणु कार्यक्रम का जायजा लेने जाएंगे ईरान
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा (आईएईए) के महानिदेशक मारियानो ग्रॉसी ने रविवार को कहा कि वह आने वाले दिनों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में बातचीत करने ईरान जाएंगे। उनकी यह यात्रा इस्राइल-हमास युद्ध से मध्य पूर्व में फैले तनाव के साथ ही जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ईरान पर उनके रुख की अनिश्चिता के बीच हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
बहराइच हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

बहराइच हिंसा: आरोपियों के घर बुलडोजर चलेगा या नहीं इसका फैसला होगा आज
महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा के बाद जारी ध्वस्तीकरण नोटिसों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने एसोसिएशन फार प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स संस्था की जनहित याचिका पर बीते बुधवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कई बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने का मौखिक आदेश दिया था। राज्य सरकार के मुख्य स्थाई अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जवाब सोमवार को पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 November 2024 Updates On Amar Ujala
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

धोखाधड़ी पहचान नेटवर्क से फर्जी कॉल पर नकेल, 2500 करोड़ की बचत
सरकारी धोखाधड़ी पहचान प्रणाली हर दिन लगभग 1.35 करोड़ फर्जी कॉल्स को रोक रही है। इससे अब तक लगभग 2,500 करोड़ रुपये की जनता की संपत्ति को सुरक्षित किया गया है। कई स्पैम कॉल भारत के बाहर के सर्वरों से आते हैं और इस प्रणाली ने ऐसी बहुत सी फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed