फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Trade Fair tickets will be sold from monday where and how get ticket

Trade Fair : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए टिकट बिक्री आज से, कहां से मिलेगा... कितना होगा दाम; यहां देखें

Mon, 11 Nov 2024 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2024 12:02 AM IST
सार

लोग 55 मेट्रो स्टेशनों से मेले की टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों में लगभग सभी टर्मिनेटिंग स्टेशन चयनित किए हैं।

विज्ञापन
International Trade Fair tickets will be sold from monday where and how get ticket
भारतमंडपम - फोटो : एएनआई

विस्तार

14 से 27 नवंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के लिए टिकट बिक्री सोमवार से शुरू हो रही है। लोग डीएमआरसी के आधिकारिक एप के साथ-साथ भारतमंडपम के एप से भी क्यूआर टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए बीते दिनों दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) ने एक समझौता किया था।

विज्ञापन


एक व्यक्ति 10 टिकट बुक कर सकेगा
दिल्ली मेट्रो ऐप या भारत मंडपम के एप से एक व्यक्ति एक दिन में 10 क्यूआर टिकट बुक कर सकेगा। यहां पर टिकट के दाम में कोई अंतर नहीं होगा। पिछली साल की ही तरह इस बार भी मेले के शुरुआती दिनों में व वीकेंड में जहां आम टिकट 150 रुपये और बच्चों का टिकट 60 रुपये का होगा, वहीं बिजनेस डे के समापन के बाद 19 नवंबर से टिकट के दाम घटकर 80 और 40 रुपये हो जाएंगे। एप में भारतमंडपम के अंदर परिवहन के लिए गोल्फ कार्ट बुक करने का विकल्प भी है। इनके संचालन के लिए दो स्लॉट रखे गए हैं। पहला, सुबह 10 बजे से दोपहर दो और दूसरा दोपहर तीन बजे से शाम सात।

विज्ञापन
विज्ञापन

55 मेट्रो स्टेशनों पर बनाए गए स्पेशल टिकट काउंटर
लोग 55 मेट्रो स्टेशनों से मेले की टिकट खरीद सकते हैं। इसके लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों में लगभग सभी टर्मिनेटिंग स्टेशन चयनित किए हैं। इनमें शहीद स्थल न्यू बस अड्डा, शिव विहार, समयपुर बादली, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम समेत 11 स्टेशनों को शामिल किया गया है। जबकि इंटरचेंज स्टेशन में इंदरलोक, नई दिल्ली, आजादपुर, हौज खास आदि हैं। काउंटरों पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टिकट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed