फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cuba Earthquake Updates Richter Scale magnitude eastern cuba Hurricanes blackouts news in Hindi

Cuba Earthquake: समुद्री तूफान और ब्लैकआउट के बाद क्यूबा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

Mon, 11 Nov 2024 01:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाना (क्यूबा)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हवाना (क्यूबा) Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 11 Nov 2024 01:25 AM IST
सार

भूकंप का केंद्र पूर्वी क्यूबा के बार्टोलोमे मासो से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। सैंटियागो डे क्यूबा जैसे बड़े शहरों समेत क्यूबा के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए। क्यूबा के दूसरे सबसे बड़े शहर सैंटियागो में धरती के कांपने के साथ ही लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Cuba Earthquake Updates Richter Scale magnitude eastern cuba Hurricanes blackouts news in Hindi
भूकंप (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 क्यूबा में रविवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। कई हफ्तों के समुद्री तूफान और ब्लैकआउट के बाद आए तीव्र भूकंप से लोग दहशत में आ गए। हालांकि, अभी कहीं से नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वी क्यूबा के बार्टोलोमे मासो से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। सैंटियागो डे क्यूबा जैसे बड़े शहरों समेत क्यूबा के पूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए।  ग्वांतानामो और जमैका में भी कुछ असर देखा गया।
विज्ञापन

 
डर के चलते लोगों की घरों में जाने की नहीं हुई हिम्मत
क्यूबा के दूसरे सबसे बड़े शहर सैंटियागो में धरती के कांपने के साथ ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। झटके बंद हो जाने के बहुत देर बाद तक लोग बाहर ही बैठे रहे। लोग इतने डरे हुए थे कि घर में जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भूकंप के दो झटके हुए महसूस: योलांडा ताबियो
76 वर्षीय योलांडा ताबियो ने बताया कि लोग सड़कों पर बाहर थे और डरे हुए थे। उसने बताया कि भूकंप के उसे कम से कम दो झटके महसूस हुए, लेकिन परिवार और दोस्तों से किसी नुकसान की खबर नहीं मिली।


दक्षिण क्यूबा में समुद्री तूफान राफेल ने मचाई थी भारी तबाही
बुधवार को ही दक्षिण क्यूबा में समुद्री तूफान राफेल ने भारी तबाही मचाई थी। तेज हवा के चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, बिजली आपूर्ति करने वाले संयंत्र भी तबाह हो गए। इसके चलते कई दिनों तक पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही और पूरा क्षेत्र अंधकार में डूबा रहा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed