फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tuskegee University Shooting Updates several injured casualties news in hindi

Tuskegee Shooting: अमेरिकी विश्वविद्यालय में अंधाधुंध गोलीबारी, एक की मौत; 16 घायल; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
सार

अमेरिका के टस्केगी विश्वविद्यालय में गोलीबारी की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि अंधाधुंध गोलीबारी के कारण मची अफरा-तफरी में कुल 16 लोग घायल हुए हैं। 12 लोगों को गोली लगी है। एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

विज्ञापन
US Tuskegee University Shooting Updates several injured casualties news in hindi
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका के अलबामा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार को टस्केगी विश्वविद्यालय में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं अफरातफरी में 16 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गोलीबारी का शिकार मृतक 18 साल का युवक विश्वविद्यालय का छात्र नहीं था लेकिन हादसे में घायल हुए कुछ लोग विश्वविद्यालय के छात्र है। 
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार
वहीं इस मामले में एएपी की रिपोर्ट की माने तो अधिकारियों ने बताया कि अलबामा के टस्केगी विश्वविद्यालय में गोलीबारी की घटना के बाद एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


12 लोग हुए गोलीबारी का शिकार
इस मामले की जांच के लिए आई अलबामा कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बताया कि गोलीबारी में 12 लोग घायल हुए और चार भागदड़ में घायल हुए है। वहीं इस मामले में विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा मृतक के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। टस्केगी विश्वविद्यालय के छात्र सहित कई अन्य घायल हुए हैं और उनका इलाज ओपेलिका के ईस्ट अलबामा मेडिकल सेंटर और मोंटगोमरी के बैपटिस्ट साउथ अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में पुलिस अधिक्षक पैट्रिक मार्डिस ने कहा कि घायलों में एक महिला छात्रा शामिल है जिसे पेट में गोली लगी है और एक पुरुष छात्र है। जिसे हाथ में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि शहर से बाहर एक असंबंधित डबल शूटिंग की जांच कर रही थी, जब उन्हें विश्वविद्यालय के वेस्ट कॉमन्स अपार्टमेंट में गोलीबारी के बारे में सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed