Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chhath Festival President PM various other leaders extend greetings to nation Arghya offered setting sun today

छठ पर्व: राष्ट्रपति-पीएम समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई, आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 04:04 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 15 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पटना के गंगा घाटों पर संध्या अर्घ्य के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
Chhath Festival President PM various other leaders extend greetings to nation Arghya offered setting sun today
छठ महापर्व - फोटो : PTI

विस्तार

छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को संध्या अर्घ्य के अवसर पर देशभर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने छठ पर्व को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने की खुशहाली की कामना
छठ महापर्व की बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'छठ पूजा की शुभकामनाएं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर, में देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व सूर्य देव एवं छठी मैया के प्रति श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाला यह पावन त्योहार तप, संयम और निष्ठा के माध्यम से हमाटी सांस्कृतिक परंपराओं की महत्ता को दर्शाता है। इस पर्व पर श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। मेरी मंगलकामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति की वृद्धि करे तथा देश में प्रेम और सदभाव को बढ़ावा दे। आइए, इस अवसर पर हम नदियों और अन्य जलस्रोतों को संरक्षित करने के प्रति अपनी जिम्मेदाटी को दृढ़तापूर्वक निभाने का संकल्प लें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा- 'जय छठी मइया!'
छठ महापर्व की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, 'सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!

सीएम योगी ने प्रकृति पूजन और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश जारी कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। यह हमें श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन की सीख देता है। इस पर्व की विशेषता है कि इसमें अस्त होते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। योगी ने व्रत रखने वाली माताओं और बहनों की तपस्या की सराहना करते हुए कहा कि वे परिवार, बच्चों और पूरे समाज के कल्याण के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। यह हमारी संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है।



उन्होंने कहा कि छठी मइया के गीत देश और दुनिया के कोने-कोने में गूंज रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पहचान किसी एक भाषा या क्षेत्र से नहीं, बल्कि विविधता में एकता से है। उन्होंने छठी मइया से माताओं-बहनों के सुखी जीवन, बेटियों की सुरक्षा, परिवारों की समृद्धि, किसानों की खुशहाली और युवाओं को रोजगार मिलने की कामना की।


 
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने भी दी शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश साझा कर संध्या अर्घ्य की बधाई दी। उन्होंने कामना की कि अस्ताचलगामी सूर्यदेव और छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए।

पटना के गंगा घाटों पर विशेष इंतजाम
छठ के संध्या अर्घ्य को लेकर पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। घाटों पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। घरों में भी छठ पूजा के पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ को तैयार किया जा रहा है। गेहूं के आटे से बनने वाला ठेकुआ इस पर्व का प्रमुख प्रसाद है, जिसे सूर्यदेव और छठी मइया को अर्पित किया जाता है।


ये भी पढ़ें: छठ पूजा 2026: 15-16 नवंबर को सांध्य और उषा अर्घ्य? जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ समेत शहरों में अर्घ्य का समय

16 नवंबर को उगते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद 14 नवंबर को खरना मनाया गया। खरना के बाद व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। 15 नवंबर को तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जा रहा है। पर्व का समापन 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ होगा। इस दौरान व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद पारण कर व्रत पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed